City

वीएस नेशन ने आयोजित की गजल की एक हसीन शाम ‘कारवां ग़ज़ल सफारी सीजन 2’

Image default
Spread the love

वीएस नेशन ने आयोजित की गजल की एक हसीन शाम ‘कारवां ग़ज़ल सफारी सीजन 2’

मुंबई। रिमझिम बारिश में मुंबई कराओके क्लब ने मुंबई के मेयर हाल में गजलो की एक हसीन शाम का आगाज किया। इस शाम को वीएस नेशन यूट्यूब चैनल ने अपने हजारवे एपिसोड को सेलिब्रेट करते हुए प्रस्तुत किया। इसमें इनका विशेष सहयोग दिया जानी पहचानी मखमली आवाज की मालिक शोमा बनर्जी ने, इनके साथ लायंस क्लब ऑफ वसई सुविधा, गोल्डन हैपनिंग्स, बीइंग स्प्रिचुअल ग्लोबल फाउंडेशन का भी विशेष सहयोग रहा।
आपको बता दें कि वीएस नेशन द्वारा हर वर्ष वसई गौरव अवॉर्ड, एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड, एवरग्रीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट, सिंगिंग कॉन्टेस्ट, डांसिंग कॉन्टेस्ट आदि इवेंट का आयोजन होता रहता है।
इस कार्यक्रम कारवां ग़ज़ल सफारी के मुख्य अतिथि लीजेंड गायक, संगीतकार कुलदीप सिंह रहे। इनके अलावा चुनरी फेम गीतकार सुधाकर शर्मा, एक्टर टीटू वर्मा, लॉयन सुनील लवती, श्रद्धा मोरे, शैली डांग, अनिल विश्वकर्मा आदि ने भी शिरकत की। कार्यक्रम को होस्ट किया फैशन फिटनेस आइकन जैनब लहरी ने।
इस मौके पर वीएस नेशन के 1000 वें एपिसोड का केक भी काटा गया। इस ग़ज़ल के कारवां में मुंबई कराओके क्लब के 12 गायकों ने अपनी गायिकी के हुनूर से समां बांध दिया। इनमें नीतू सिंह, भावना राजा, नितिन परमार, दीपाली वजे, जैनब कसूरी, कविता बडोनी, जयंतो कर, मिनल अथलये, गौतम रॉय, मोहित पालकर, संजय अथल्ये, कुणाल कौशल की गजलो पर श्रोतागण तालियां बजाते दिखाई दिए।
इसी दिन बॉलीवुड के लीजेंड गायक मुकेश का 100 वां जन्मदिन भी था तो शोमा ने मुकेश को याद करते हुए एक गीत ‘कभी कभी मेरे दिल में’ भी गाया। इस अवसर पर जहां सभी मेहमानों का सत्कार किया गया, वहीं सभी गायकों को भी वीएस नेशन की ओर से मोमेंटो भी दिए गए।
इसी मौके पर वीएस नेशन के एडिटर डायरेक्टर दविंद्र खन्ना ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपने अपकमिंग इवेंट मिस मिसेज एवरग्रीन इंडिया 2023 प्लस साइज की भी घोषणा की।

Related posts

भावी पीढ़ियों के लिए वसई कला क्रीड़ा महोत्सव की एक स्मारिका एक मार्गदर्शक है–अम्बरीश मिश्र

hindustanprahari

Fashion | ‘Ironic Pink’ And 4 Other Back-To-School Trends

hindustanprahari

राज्यपाल रमेश बैस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन

hindustanprahari

Leave a Comment