Entertainment

बृज की गलियों में धूम मचा रहा है कीर्ति शर्मा का नया भजन

Image default
Spread the love

“लाडली तेरी नज़र का एक इशारा मिल गया” इस भजन का म्यूजिक आर जे कंग ने किया है और सिंगर एवं राइटर खुद कीर्ति शर्मा हैं।

मुम्बई। ब्रज से चलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली मथुरा की लोक गायिका कीर्ति शर्मा का नया भजन लॉन्च हो गया है। गोविंद कृपा फिल्म्स के बैनर तले ये गाना यूट्यूब पर लॉन्च किया गया है। जिसके बोल हैं “लाड़ली तेरी नज़र का एक इशारा मिल गया” यह भजन यूट्यूब के अतिरिक्त अन्य कई मीडिया माध्यमों पर भी उपलब्ध होगा। लगभग 250 मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अगले हफ्ते तक यह गाना आप सुन सकेंगे। कीर्ति शर्मा एक गायिका के साथ लेखक भी हैं। 2021 में आई शार्ट फिल्म को नेशनल अवार्ड मिला है जिसमे उनका लिखा गीत “बाबा मुझसे क्यूं मुख मोड़ लिया” को कीर्ति शर्मा आवाज दे चुकी हैं।
“ना आसमा ना जमी चाहिए तेरे सिवा कुछ नहीं चाहिए” एल्बम सॉन्ग, और हरयाणवी में “माहरा पिया जी रंगीला सै, बलम माने तगड़ी ल्यादे, तेरा वीरा कसूता घर आया नन्दी” जैसे कई गीत उनके द्वारा लिखे और गाये जा चुके हैं। ब्रजभाषा खड़ी बोली के साथ पंजाबी और हरियाणवी राजस्थानी भाषाओं में भी उन्होंने कई गीत लिखे और गाये है। दूरदर्शन व आकाशवाणी पर भी उनके गीत अक्सर सुने जा सकते हैं। ब्रज की यह कलाकार मुम्बई में ही नहीं पूरे देश मे अपने लेखन और गायन के माध्यम से अपनी कला का जादू बिखेर रही हैं।आने वाले समय मे बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में भी इनके गीत आपको सुनने को मिलेंगे। पुरुस्कारों के एक लम्बी सूची उनने नाम है। जल्द ही आप उनके और भी कई गाने श्रोता अलग अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुन सकेंगे।

Related posts

टीवी, बड़ा पर्दा के साथ ओटीटी पर भी सुनीता पांडेय के अभिनय का जलवा

hindustanprahari

महिलाओं को स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर होना चाहिए : हीना सोनी

hindustanprahari

Apple MacBook Air Vs. Microsoft Surface Laptop

hindustanprahari

Leave a Comment