City

पूर्व शेरिफ और लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. जगन्नाथ राव हेगड़े का जन्मदिन धूमधाम से सम्पन्न

Image default
Spread the love

मुम्बई। जाने माने डेंटिस्ट डॉ. जगन्नाथ राव हेगड़े का जन्मदिन 7 जून को मुम्बई में परेल स्थित राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ परिसर के महात्मा गांधी सभागृह में धूमधाम से मनाया गया और उन्हें जन्मदिवस की बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
डॉ हेगड़े सदैव प्रसन्न रहने वाले व्यक्ति हैं। 80 वर्ष के उम्र में भी वह सकारात्मक विचार के साथ हर कार्य को उत्साहपूर्वक करते हैं।
दक्षिण मुम्बई के लोगों के अनुसार वे एक परोपकारी व्यक्ति हैं और एक डॉक्टर के रूप में निःस्वार्थ भाव से लोगों का उपचार करते रहे हैं। वे राजनीति से भी जुड़े लेकिन अपने स्वभाव के अनुरूप लोगों की भलाई को अपना कर्तव्य समझा और निरंतर उसका पालन करते रहे। डॉक्टर हेगड़े पूर्व में मुम्बई के शेरिफ रह चुके हैं और फिलवक्त लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हैं। उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिग्गज नेता जैसे कि शिवसेना के सचिन अहिर और अरविंद सावंत, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बाला नांदगांवकर, भारतीय जनता पार्टी की चित्रा वाघ सहित कई समाजसेवक, पत्रकार तथा लायंस क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

  • संतोष साहू

Related posts

सुनील राणे द्वारा आयोजित “भक्तिरास नवरात्र महोत्सव 2024” के लिए भूमि पूजन संपन्न

hindustanprahari

पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने के संबंध में महापौर की अध्यक्षता में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों एवं मूर्तिकारों के साथ प्रशासन की बैठक संपन्न

hindustanprahari

उद्योग मंत्री उदय सामंत और दत्तात्रय माने के हाथों महेश मांजरेकर, अनुप जलोटा, हर्षदीप कौर, कुमार सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति ITSF साईदिशा अवॉर्ड से सम्मानित

hindustanprahari

Leave a Comment