Business

सीआईए वर्ल्ड कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रा अवार्ड्स का सफलतापूर्वक आयोजन

Image default
Spread the love

मुंबई। पिछले दिनों सहारा स्टार, मुंबई में एपिक मीडिया द्वारा सीआईए वर्ल्ड कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रा अवार्ड्स के 8वें संस्करण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, प्रकाश दरेकर (अध्यक्ष-मुंबई हाउसिंग फेडरेशन और भाजपा नेता) ने विजयकुमार जी नायर (संपादक-प्रकाशक), सुश्री सुनीता नायर (उप संपादक) और कंस्ट्रक्शन और इंफ्रा उद्योग के कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ दिप प्रज्वलित किया। सीआईए वर्ल्ड टीम के लिए यह बहुत गर्व की बात थी।
कार्यक्रम में प्रकाश दारेकर ने एक व्यावहारिक भाषण से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप अहिरे (एमएमआरडीए), एजाज अहमद (कैबिनेट मंत्री के ओएसडी), संजय उपाध्याय (भाजपा नेता और पूर्व उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र आवास विकास निगम) शामिल थे।
समारोह की शुरुआत ‘कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण’ विषय पर पैनल चर्चा के साथ हुई, जिसे सीए रमेश प्रभु (अध्यक्ष, महाराष्ट्र सोसायटी वेल्फेयर एसोसिएशन और संस्थापक प्रभु एसोसिएट्स) द्वारा संचालित किया गया था। पैनल के सदस्यों में आनंद गुप्ता (सीएमडी एवाईजी रियल्टी), अनूप नायर (एमडी, मार्टिन इंजीनियरिंग), अनुपम मित्तल (अरिनेम कंसल्टेंसी के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट), प्रो. ए. एस. खन्ना (एसएसपीसी अध्यक्ष), राजेश ब्यवार (निदेशक, एनईबी, कोन इंडिया), शैलेश रंजन (प्रमुख व्यवसाय योजना, संचालन और तकनीकी, असाही इंडिया ग्लास) और विवेक कुलकर्णी (सीईओ, बिल्डिंग एनवायरनमेंट इंडिया) सम्मिलित थे।
कार्यक्रम में पुरस्कारों की 8 श्रेणियां थीं – रियल एस्टेट, बेस्ट एंड अपकमिंग प्रोजेक्ट्स, बेस्ट आर्किटेक्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, एलाइड सेक्टर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, न्यू टेक्नोलॉजी एंड इनवेंशन एंड स्पेशल अचीवमेंट कैटेगरी।
प्रकाश दरेकर ने कंस्ट्रक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख विजेताओं पुरस्कार वितरित किया।
इस भव्य कार्यक्रम में सीआईए बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड सीनियर जर्नलिस्ट सुनील शर्मा को हाउसिंग सेक्टर के लिए प्रदान किया गया।
इसके अलावा समारोह में विभिन्न कैटेगरी में उत्कृष्ट कार्य के लिए विटीटी रियलटी, के रहेजा रियलटी, अरीनेम कंसल्टेंसी, कोन एलेवेटर, लार्सन एंड टर्बो, अशोकन बिल्डकॉन, महिंद्रा कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, ह्युंडई कंस्ट्रक्शन, बर्गर पैंट्स आदि को सीआईए वर्ल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों और पत्रकारों ने इस पहल की प्रशंसा की और आने वाले वर्षों में इस तरह के आयोजनों की आशा की।

Related posts

फ़ूजीफिल्म इंडिया ने लॉन्च किया क्विकस्नैप फ्लैश सुपीरिया X-TRA 400

hindustanprahari

DriveShare Lets You Rent Your Dream Car From A Car Collector

hindustanprahari

ट्रज़ी इनोवेशन्स ने होलोकनेक्ट्स के साथ लॉन्च किया होलोबॉक्स, मिली भारत में विशिष्ट डिस्ट्रीब्यूटर की उपाधि 

hindustanprahari

Leave a Comment