State

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कैलाश मासूम ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड से किया सम्मानित

Image default
Spread the love

मुम्बई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ स्थित उनके आवास पर बुद्धांजलि के निदेशक कैलाश मासूम ने ‘भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया।
यह अवार्ड पाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत खुश हुए और कैलाश मासूम को धन्यवाद दिया।
बता दें कि गत 5 मई 2023 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर इस अवार्ड समारोह का आयोजन मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटॉरियम में हुआ था जहां भारत के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योगी आदित्यनाथ को भयमुक्त उत्तर प्रदेश के लिए “भारतरत्न डॉ. अम्बेडकर अवार्ड” से सम्मानित किया था। चुनावी कार्यक्रमों की व्यवस्तता के कारण योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाये थे लेकिन उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश के मंत्री और विधान परिषद के सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने यह अवार्ड ग्रहण किया था।
इस कार्यक्रम के आयोजक और बुद्धांजलि के निदेशक कैलाश मासूम ने इस अवार्ड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि 5 मई को इस कार्यक्रम में फिल्म जगत से प्रेम चोपड़ा, उदित नारायण और राजपाल यादव सहित कई हस्तियों को भी ‘भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।

Related posts

Now, More Than Ever, You Need To Find A Good Travel Agent

hindustanprahari

नेशनल रेलवे मज़दूर यूनियन (एनआरएमयू) ने “जागृत मुंबईकर” कार्यक्रम के साथ मुंबई पुलिस की पहल का समर्थन किया

hindustanprahari

GST पर बड़ी राहत! 22 सितंबर से इन चीजों पर नहीं लगेगा एक भी रुपया टैक्स, 0% GST वाले सामानों की लिस्ट

hindustanprahari

7 comments

Leave a Comment