Literature

मार्कण्डेय त्रिपाठी की पंक्ति “कठिन गांव जाना”

Spread the love

कठिन गांव जाना

बहुत है कठिन, गांव जाना तपन में,
न मिलता टिकट, लगती दूनी दलाली ।
अजा, भेड़ सम हो गई जिंदगी है,
परेशान हैं लोग, देते हैं गाली ।।

बना थर्ड ए,सी, भी स्लीपर है अब तो,
है हालत बुरी, भीड़ रहती है भारी ।
पड़ीं शादियां गांव में आजकल हैं,
करें क्या,विवश जन, गई बुद्धि सारी ।।

नहीं आज़ संभव सभी के लिए यह,
करें सकुशल भ्रात, यात्रा हवाई ।
है महंगी बहुत,जेब ठंडी है सच में,
खतम हो न जाए,इसी में कमाई ।।

परेशान है मध्यमवर्ग छुट्टियों में,
सभी चाहते साल में गांव जाना ।
स्नेहीजन वहां राह निशि दिन निहारें,
न चलता है उनसे कोई भी बहाना ।।

बढ़ीं गाड़ियां, दौड़तीं रात दिन हैं,
मगर भीड़ लोगों की, कमतर न होती ।
आबादी में पहुंचा प्रथम आज़ भारत,
कहां तक भला ट्रेन लोगों को ढोती ।।

मार्कण्डेय त्रिपाठी ।

Related posts

मुंबई सहित देश भर के कवि कवयित्री राष्ट्रीय सम्मान समारोह स्मृति सम्मान एवं देवेंद्र पांडेय स्मृति राष्ट्रीय सम्मान 2025 से हुए सम्मानित

hindustanprahari

These Fitness Tips Help Take Inches off Your Waistline

hindustanprahari

Tex Perkins On How To Get Into Live Music & More

hindustanprahari

Leave a Comment