State

महाकौशल-विंध्य क्षेत्र का सबसे अधिक प्रसार वाला अंग्रेजी दैनिक बना गुड मॉर्निंग GOOD MORNING

Image default
Spread the love

महाकौशल-विंध्य क्षेत्र का सबसे अधिक प्रसार वाला अंग्रेजी दैनिक बना गुड मॉर्निंग GOOD MORNING

CBC में दर्ज प्रसार आंकड़ों में गुड मॉर्निंग GOOD MORNING ने बनाई बढ़त

जबलपुर। मध्य प्रदेश के महाकौशल एवं विंध्य क्षेत्र के अंग्रेजी समाचार पत्रों में गुड मॉर्निंग GOOD MORNING ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन (CBC) द्वारा दर्ज किए गए प्रमाणित प्रसार आंकड़ों के अनुसार गुड मॉर्निंग GOOD MORNING (जबलपुर संस्करण) इस क्षेत्र का सर्वाधिक प्रसार संख्या वाला अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र बन गया है।

सीबीसी के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार गुड मॉर्निंग GOOD MORNING की प्रमाणित दैनिक प्रसार संख्या 5,850 प्रतियां दर्ज की गई है, जबकि द हितवाद The Hitavada की प्रमाणित दैनिक प्रसार संख्या 5,194 प्रतियां है। इस प्रकार गुड मॉर्निंग GOOD MORNING ने प्रमाणित प्रसार संख्या में 656 प्रतियों की बढ़त दर्ज करते हुए क्षेत्र के अंग्रेजी समाचार पत्रों में पहला स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि महाकौशल और विंध्य, मध्य प्रदेश का एक बड़ा भूभाग है जो उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है।

वहीं इस मामले में गुड मॉर्निंग GOOD MORNING प्रबंधन का कहना है कि यह उपलब्धि पाठकों के निरंतर विश्वास, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय पत्रकारिता, सशक्त स्थानीय कवरेज और गुणवत्तापूर्ण संपादकीय सामग्री का परिणाम है। बता दें कि समाचार पत्र ने पिछले कुछ वर्षों में अपने हिंदी और अंग्रेजी संस्करणों के जरिए मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश और अब छत्तीसगढ़ में भी अपनी पहुंच बनाई है।

गुड मॉर्निंग GOOD MORNING प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पाठकों, विज्ञापनदाताओं, वितरकों, एजेंटों और संपूर्ण टीम को देते हुए कहा कि उनका विश्वास ही संस्था की सबसे बड़ी पूंजी है। भविष्य में भी समाचार पत्र निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।

Related posts

35 वें वसई तालुका कला खेल महोत्सव क्रिकेट पट्टू संजय बांगड़ और निर्माता निर्देशक केदार शिंदे ने वसई तालुका कला खेल का उद्घाटन किया

hindustanprahari

मुंबई रेलवे विकास निगम लिमिटेड (MRVC) ने मनाया 26वां स्थापना दिवस – सुरक्षित, स्मार्ट और सतत उपनगरीय रेलवे अवसंरचना के लिए संकल्प नवीनीकरण

hindustanprahari

सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग, प्रेम शुक्ल को सौंपा ज्ञापन

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment