City

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा विशाल जोनल कमर्शियल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Image default
Spread the love

मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) ऑडिटोरियम, मुंबई में सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (CRMS) द्वारा विशाल जोनल कमर्शियल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता CRMS के अध्यक्ष एवं NFIR के संयुक्त महामंत्री डॉ. प्रवीण बाजपेयी ने की। सम्मेलन में मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में वाणिज्य विभाग के कर्मचारी, टिकट चेकिंग स्टाफ, बुकिंग स्टाफ तथा आरक्षण विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा स्वर्गीय श्री एस.एम. शुक्ला जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. प्रवीण बाजपेयी ने वाणिज्य विभाग की समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष विस्तारपूर्वक रखते हुए कहा कि कमर्शियल विभाग रेलवे का “राजदूत” है, जो यात्रियों को महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान करते हुए रेलवे के लिए करोड़ों रुपये का राजस्व एकत्रित करता है। इसके बावजूद कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

उन्होंने टिकट चेकिंग स्टाफ पर बढ़ते अनावश्यक दबाव, टिकट विंडो पर QR पेमेंट फेल होने से यात्रियों एवं कर्मचारियों को हो रही परेशानियां, प्रिंटरों की खराब स्थिति, टीसी स्टाफ की सुरक्षा, जर्जर कुर्सियां, महिला कर्मचारियों की समस्याएं तथा यात्रियों द्वारा फर्जी FIR दर्ज कर कर्मचारियों का भविष्य प्रभावित करने जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

सम्मेलन में मुंबई, भुसावल, नागपुर, पुणे और सोलापुर मंडलों सहित सभी मंडलों से आए कर्मचारियों ने अपनी बुनियादी एवं गंभीर समस्याओं को खुलकर रखा। CRMS के उपाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने कमर्शियल कैडर की समस्याओं को प्रभावी ढंग से अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भी मुंबई मंडल के सचिव संजीव कुमार दुबे ने किया।

इस अवसर पर मध्य रेलवे के CCM (PM) डॉ. सुमंत देऊलकर, Sr. DCM डॉ. शिवराज मानसपुरे, Sr. DCM (Works) प्रकाश कनोजिया सहित कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने संबोधन में माना कि कमर्शियल कैडर द्वारा उठाई गईं समस्याएं एवं मांगें पूरी तरह जायज और तार्किक हैं तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में CRMS के कार्यकारी अध्यक्ष वी.के. सावंत, राम खापटे, महामंत्री अनिल कुमार दुबे, उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया, संयुक्त महामंत्री धर्मेश कर्दम, जमील खान, सचिव राजकुमार, अमीर खान, डी.वी. रमन, जोनल मीडिया सलाहकार आर.बी. चतुर्वेदी, सुनील मिश्रा, एस.पी. सिंह बागेबाडी, राकेश, जोनल महिला अध्यक्ष छाया शेलके सहित सभी शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

मनमोहन जायसवाल और मंगल प्रभात लोढा ने वीर जवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

hindustanprahari

कला क्रीड़ा महोत्सव में सोमोजीत रॉय मिस्टर पर्सनैलिटी तो मोनालिसा वर्मा मिस पर्सनैलिटी

hindustanprahari

बहुजन विकास वैद्यकीय अघाड़ी इलेक्ट्रो होमियोपैथी द्वारा आमदार क्षितिज ठाकुर के जन्मदिन पर फ्री मेडीसिन वितरण

hindustanprahari

Leave a Comment