lifestyle

एंग्जायटी और स्ट्रेस से लोगों को राहत दिलाने वाले सीए डॉ. महेश गौड़ को मिला सुप्रीम वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल 2026

Image default
Spread the love

नई दिल्ली। हजारों लोगों को एंग्जायटी, स्ट्रेस, डिप्रेशन और मानसिक डर से बाहर निकालने वाले जाने-माने मेंटल और मेमोरी कोच सीए डॉ. महेश गौड़ को सुप्रीम वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल 2026 से सम्मानित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान अमेरिका स्थित संस्था Echohug LLC ने प्रदान किया है। सीए डॉ. महेश गौड़ को यह सम्मान मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए उनके खास योगदान के लिए दिया गया है, जिसे वे निःशुल्क सेवा भाव से करते हैं। न्यूरो-लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (NLP) और मेंटल कोचिंग के जरिए उन्होंने हजारों लोगों को डर, तनाव, ट्रॉमा और फोबिया से बाहर निकलने में मदद की है।
डॉ. महेश गौड़ की कोचिंग पद्धति सरल, वैज्ञानिक और परिणाम देने वाली मानी जाती है। उनके सेशन से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्हें मानसिक शांति के साथ-साथ आत्मविश्वास और फोकस भी मिला है। छात्र हों, नौकरीपेशा हों या आम लोग—हर वर्ग को उनके मार्गदर्शन से फायदा हुआ है।
मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ डॉ. महेश गौड़ मेमोरी और मेंटल कोचिंग के क्षेत्र में अब तक 8 विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। यह उपलब्धि उनकी लगातार मेहनत और समर्पण का नतीजा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य पर ऐसे काम बेहद जरूरी हैं। Supreme World Record Title डॉ. महेश गौड़ के उस लक्ष्य को पहचान देता है, जिसके तहत वे एक मानसिक रूप से मजबूत और आत्मविश्वासी रहे हैं।

Related posts

मेमोरी कोच व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. महेश गौड़ को ‘पद्मश्री सम्मान’ पुरुस्कार

hindustanprahari

Now, More Than Ever, You Need To Find A Good Travel Agent

hindustanprahari

नशामुक्त भारत यात्रा में सक्रियता के लिए पुरस्कृत हुए मयंक शेखर

hindustanprahari

Leave a Comment