Business

‘राष्ट्र निर्माण उद्योग सम्मान 2026’ भोसरी, पुणे में सम्पन्न, देवीदास ग्रुप बिजनेस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित

Image default
Spread the love

मुंबई। देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित भव्य समारोह “राष्ट्र निर्माण उद्योग सम्मान 2026” दिनांक 16 फरवरी 2026 को भोसरी, पुणे में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन देविदास ग्रुप बिजनेस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे उद्यमियों का सम्मान करना था जो अपने व्यवसाय के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल तथा प्रख्यात अभिनेता शहबाज़ खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने मंच से सम्मानित उद्यमियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी उद्यमी की सफलता के पीछे सकारात्मक माइंडसेट, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, कंटीन्यूटी, कंसिस्टेंसी और धैर्य (पेशेंस) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यवसाय को केवल लाभ तक सीमित न रखें, बल्कि समाज और देश के समग्र विकास में भी सक्रिय योगदान दें। सीखते रहने, आगे बढ़ते रहने और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए उन्होंने सभी को राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में निरंतर सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सम्मानित एवं उपस्थित प्रमुख उद्यमियों में बिजनेस टायकून एवं लेखक कुणाल अरोड़ा, उमेश भारद्वाज, स्वप्निल गायकवाड सहित वेदांत नाईकरे, कुशल लोणारकर, प्रफुल्ल कांबळे, डॉ. मच्छिंद्र मुंडे, दीपेश पांडे, डॉ. सुनील सुतार, डॉ. स्नेहा हिंगे, प्रमोद भुजबळ, हर्ष सिन्हा तथा मिहिर सिखवाल सहित अनेक प्रतिष्ठित उद्यमी शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ सम्मानित उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और राष्ट्र निर्माण की दिशा में और अधिक प्रभावी योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार, ऐसे प्रेरणादायी आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज और देश के विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन और सम्मान मिलता रहे।

Related posts

विजय सेल्स की एप्‍पल डेज़ सेल शुरू

hindustanprahari

तेल एवं गैस, रियल एस्टेट और एआई से जुड़ी भर्तियों में बढ़ोतरी: नौकरी जॉब स्पीक

hindustanprahari

Photo Exhibit Puts Talents, Emotion On Display

hindustanprahari

Leave a Comment