Uncategorized

वसई रोड स्टेशन पर आवाजाही अब और आसान

Image default
Spread the love

मुंबई रेलवे विकास निगम लिमिटेड (एमआरवीसी) ने एमयूटीपी–3ए के अंतर्गत वसई रोड स्टेशन पर चल रहे स्टेशन सुधार कार्यों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

6 मीटर चौड़ा और 42 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), जो पूर्वी सर्कुलेटिंग एरिया को आइलैंड प्लेटफॉर्म 4–5 एवं 6–7 से जोड़ता है वे निर्माण पूर्ण होने पर आज चालू कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, नव-निर्मित एफओबी से जुड़ा 50 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा एलिवेटेड डेक (250 x 10 मीटर लंबे डेक का एक भाग) भी पूरा कर चालू कर दिया गया है (इस डेक का 60 x 10 मीटर भाग दिसंबर 2025 में चालू किया गया था)। ये सुविधाएं उपनगरीय यात्रियों की आवाजाही में उल्लेखनीय सुधार करेंगी तथा इस अधिक भीड़भाड़ वाले उपनगरीय स्टेशन पर भीड़भाड़ कम करने में सहायक होंगी।

वसई रोड स्टेशन पर सुधार कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और ट्रेन संचालन प्रभावित न हो। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना, प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज (FoBs) पर चलने-फिरने की सुविधा बेहतर करना और ऊपर की ओर अतिरिक्त जगह बनाकर भीड़भाड़ को कम करना है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुनील उदासी ने कहा, “वसई रोड स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज और एलिवेटेड डेक का शुरू होना यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। अत्यधिक व्यस्त उपनगरीय मार्ग पर काम करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन एमआरवीसी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिना ट्रेन संचालन प्रभावित किए कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।”

एमआरवीसी, एमयूटीपी–3ए परियोजना के अंतर्गत शेष कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने और आधुनिक, यात्री–अनुकूल अवसंरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

Financial Gravity Hosts AI Design Challenge For Tax Planning Software

hindustanprahari

वसई-विरार शहर को जलापूर्ति करने वाले जल शोधन संयंत्रों पर स्थायी जनरेटर स्थापित करें – विधायक राजन नाईक की विधानसभा में मांग।

hindustanprahari

Smartphone Separation Anxiety: Scientists Explain Why You Feel Bad

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment