Entertainment

पूजा राणा की प्रेरणा है माधुरी दीक्षित

Image default
Spread the love

देहरादून की रहने वाली पूजा राणा आज अपने सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। पिछले कई वर्षों से वह दुबई में रह रही थीं, जहां उन्होंने बतौर मॉडल काम किया और कई रैम्प वॉक, ब्यूटी पेजेंट शो और इवेंट्स में हिस्सा लिया। अब तक वह 25 से अधिक फैशन शो कर चुकी हैं।पूजा का सपना हमेशा से अभिनेत्री बनने का रहा है, और इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मायानगरी मुंबई का रुख किया है। वह चाहती हैं कि एक दिन मुख्य अभिनेत्री के रूप में पर्दे पर अपनी पहचान बनाएँ। इसके लिए वह निरंतर मेहनत कर रही हैं और अपने अभिनय कौशल को निखारने में जुटी हैं।बेहतरीन डांसर पूजा राणा की दो दक्षिण भारतीय फिल्में आगामी वर्ष तक रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमें उनके शानदार आइटम डांस सॉन्ग्स दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। इससे पहले वह हिंदी और पहाड़ी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं और अपने लाजवाब एक्सप्रेशन व डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।

एम.कॉम करने के बाद भी, पूजा ने अपने दिल की सुनी और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी प्रेरणा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं, जबकि उन्हें निर्देशक संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्मों का अंदाज़ बेहद पसंद है। पूजा का सपना है कि एक दिन वह भंसाली जैसे बड़े निर्देशक के साथ काम करें।महज 25 साल की उम्र में, पूजा राणा ने यह साबित कर दिया है कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। आत्मविश्वास से भरी, चुलबुली और बिंदास पूजा का कहना है – “अपने काम पर फोकस करें, मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें। आपका काम ऐसा हो कि आपके परिवार और समाज को आप पर गर्व हो। धैर्य रखें, सफलता ज़रूर मिलेगी।”

देहरादून की इस प्रतिभाशाली डांसर और मॉडल ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन सच्ची हो, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। पूजा राणा आने वाले समय में बॉलीवुड की नई चमकती हुई स्टार बन सकती हैं – जिनकी मुस्कान, आत्मविश्वास और प्रतिभा सबका दिल जीतने को तैयार है।

Related posts

बबिता मिश्रा एक हसीना थी के रीमिक्स वर्जन म्यूजिक वीडियो में जल्द ही आएगी नज़र

hindustanprahari

अयोध्या की रामलीला के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेताओं ने साझा किये अपने अद्भुत अनुभव

hindustanprahari

“मेरे कृष्ण” नाट्य में श्रीकृष्ण के जीवन के प्रमुख अध्यायों का होगा दर्शन

hindustanprahari

Leave a Comment