
विरार : विरार पश्चिम स्थित म्हाडा परिसर क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता शिवसेना प्रमुख श्री एकनाथजी शिंदे साहब के नेतृत्व में औपचारिक रूप से शिवसेना पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें एकनाथ शिंदे साहब के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है, जो ईमानदारी से जनता के मुद्दों के लिए लड़ते हैं और आम आदमी के कल्याण के लिए काम करते हैं। उनके विचारों से प्रेरित होकर हम शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। शिवसेना निश्चित रूप से हमारे मुद्दों के साथ न्याय करेगी।
पिछले 2 वर्षों से शिवसेना विरार पश्चिम शहर अध्यक्ष रोहन चव्हाण समय-समय पर सभी निवासियों के साथ रहे हैं और उनमें शिवसेना के प्रति विश्वास जगाते रहे हैं और कल तालुका अध्यक्ष सुदेश चौधरी के हाथों सभी कार्यकर्ताओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।
शिवाजी कल्याणकर, संतोष शिर्के, रमाकांत बरवाड, रोहित कुमार, सुनील हल्दनकर, शैलश तेंदुलकर, उत्तम संकपाल, श्याम राणे, विजय धुरी, संतोष महाडिक, प्रशांत कालबंदे, अनिकेत कांबली, जनार्दन जडियार, विजय नाइक, पाटिल, किर्बा पवार, प्रभाकर डोडेकर, योगेश पटोले, देवेंद्र टेंभुलकर, अमित सावे शिवसेना पार्टी में शामिल हुए हैं।


12 comments