Uncategorized

भारी बारिश से जलभराव की समस्या का नगरसेवक पंकज यादव ने किया समाधान

Image default
Spread the love

अंधेरी, मुंबई : मुंबई के कई जगहों पर भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या हो गई, सोमवार से चल रहे मूसलाधार बारिश के कारण नागरिकों का जीवन अस्त व्यस्त होगया अंधेरी सबवे पूरी तरह भर चुका था। सड़कों पर पानी भरा हुआ था, अंधेरी के कई इलाकों में लोगों के घर में भी पानी भर गया। जिसकी शिकायतें वार्ड 72 के नगरसेवक पंकज यादव को प्राप्त हुईं उन शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सभी संबंधित विभागों को फ़ोन करके जलभराव की समस्या पर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध करने का अनुरोध किया। साथ ही संबंधित इलाकों में जाकर समस्या का जायजा लिया और संबंधित बीएमसी विभागीय अधिकारियों, पार्टी के जागरूक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जलभराव में नागरिकों की सहायता दी।

राज रतन बिल्डिंग, टिवोली टेरेस और साईं कृपा बिल्डिंग रोड पर बंद पड़े SWD नाले के कारण पानी ओवरफ़्लो हो रहा था, जिसे SWM विभाग (अठवंकर और टीम) , चाचा नगर और सुभाष नगर में आंतरिक सीवर नाला दाताक वस्ती (ललित माने और टीम) द्वारा ने समस्या का समाधान किया।

देना बैंक लेन में पेड़ गिर गया था जिसे उद्यान विभाग (संदेश पाटिल और टीम) मिलकर हटाया। आर.के. सिंग रोड पर बंद पंप को बिजली विभाग (सालुंके) ने चालू कर पानी को हटाने का कार्य किया। बांदेकरवाड़ी में दीवार गिरने से मलबे के कारण दक्षिण-पश्चिम की ओर बहने वाली नाली जाम हो गई इस मलबे को हटाने के लिए कल रखरखाव विभाग (धुमाले और उनकी टीम) द्वारा मलबा साफ किया जाएगा ।

@hindustanprahari

Related posts

Designing The Future: Pineapple House Design

hindustanprahari

Now, More Than Ever, You Need To Find A Good Travel Agent

hindustanprahari

नगरसेवक जालिंदर पाटील को कल्याण कृषी उत्पन्न बाजार समिती के उपसभापती चुने जाने पर सत्यमेव जयते सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा बधाई!

hindustanprahari

11 comments

Leave a Comment