City

नारायण सेवा संस्थान द्वारा रविवार को मुंबई में 419 दिव्यांगों को मिलेगा निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर

Image default
Spread the love

मुंबई। दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए पहचाने जाने वाले उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान द्वारा मुंबई के दिव्यांगों के सेवार्थ रविवार 8 जून को निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलीपर्स फिटमेंट शिविर आयोजित होगा। यह शिविर निको हॉल, नायगाँव क्रॉस रोड, वडाला उद्योग भवन के पास, दादर पूर्व, मुंबई में 8 जून को प्रातः 8:00 से सायं 6:00 बजे तक चलेगा। जिसमें पूर्व चयनित दिव्यांगों को नि:शुल्क लाभ मिलेगा।
संस्थान की मुंबई शाखा के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान विभिन्न राज्यों के दिव्यांग बन्धुओं को उनके घर शहर के नजदीक लाभान्वित करने के लिए विगत 40 वर्षों से प्रयासरत है। इसी शृंखला में नारायण सेवा ने मुंबई में 23 मार्च को निःशुल्क नारायण लिंब मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया था। जिसमें 500 से अधिक रोगी आए थे। इनमें से 419 जन ऐसे थे जो सड़क दुर्घटना या अन्य हादसे में हाथ-पैर खोकर दिव्यांगता का शिकार हो गए थे। उनका चयन करते हुए निःशुल्क नारायण लिम्ब के लिए कास्टिंग व मेजरमेंट लिया था।
उन्होंने बताया कि मुंबई में संस्थान एक साथ सैकड़ों दिव्यांगों को जर्मन टेक्नोलॉजी से निर्मित नारायण लिम्ब पहनाकर उन्हें नई जिंदगी देगा। यह सभी दिव्यांगताभरी जिंदगी के चलते अपने परिवार पर बोझ बन गए थे। संस्थान उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में ला रहा है। एक समृद्ध समाज के लिए हर नागरिक का सशक्त होना जरूरी है। दिव्यांगों के सशक्तिकरण से देश की गति प्रगति को रफ्तार मिलेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान महेश अग्रवाल, शिविर प्रभारी हरिप्रसाद लढ्ढा, स्थानीय आश्रम प्रभारी ललित लोहार व रमेश शर्मा, रमेश मनेरिया, आनंद सिंह सोलंकी (मुंबई इनचार्ज), मुकेश सैन (भायंदर इनचार्ज), महेंद्र जाटव ने शिविर का पोस्टर भी जारी किया।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए अग्रवाल ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान भारत ही नहीं अपितु विदेश में साउथ अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, मेरु, तंजानिया, नेपाल में भी शिविर कर चुका है। हर माह करीब 1500 लोगों को आर्टिफिशियल हाथ-पैर लगाए जा रहे हैं। शिविर के उद्घाटन में गणमान्य और संस्थान के सहयोगियों को आमंत्रित किया गया है।
अग्रवाल ने कहा शिविर में आने वाले दिव्यांगों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। इन दिव्यांगों को नारायण लिम्ब फिटमेंट के बाद चलने की सुव्यस्थित ट्रेनिंग दी जाएगी। इस हेतू संस्थान की 40 सदस्यीय टीम सेवाओं में तत्पर रहेगी।
शिविर में पूर्व लाभांवित दिव्यांग भी आयेंगे। जो नव लाभांवित दिव्यांगों को अपने अनुभव बताते हुए उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में 30 मई को दिल्ली में कैलाश मानव को सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक उत्थान श्रेणी में सम्मानित किया है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके हैं। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान अब तक 40 हजार से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान अब मुंबई के दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।

Related posts

श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने डॉ. निकेश जैन माधानी को गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान से किया सम्मानित

hindustanprahari

Minimal Living | 7 Ways To Adopt A Minimalist Living Space

hindustanprahari

जुलाई मे चलेगी मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो

hindustanprahari

13 comments

Leave a Comment