City

मुंबई में डॉ. धीरेन शाह के डायरेक्शन वास्तु की दस्तक, बॉलीवुड को तरक्की का मंत्र

Image default
Spread the love

मुंबई। देश-विदेश के जाने-माने वास्तु विशेषज्ञ डॉ. धीरेंन शाह ने अब मुंबई में भी अपने कदम रख दिए हैं। मुंबई में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने ‘डायरेक्शन वास्तु’ सिद्धांत को विस्तार से प्रस्तुत किया और यह स्पष्ट संकेत दिया कि अब उनकी नज़र बॉलीवुड और इससे जुड़े लोगों पर है।

प्रेस से बातचीत करते हुए डॉ. शाह ने कहा,”वास्तु अगर सही न हो, तो चाहे जितनी भी इनकम बढ़े, खर्च भी उतना ही बढ़ता है। आदमी वहीं खड़ा रह जाता है – न तरक्की, न संतुलन।”

उन्होंने बताया कि ऐसे कई फिल्मी सितारे हैं जो कभी सुपरस्टार थे, लेकिन आज उनका सितारा गर्दिश में है। इसका बड़ा कारण उनके घर या ऑफिस में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है।

डॉ. शाह का मानना है कि फिल्म प्रोड्यूसर्स और सेलेब्रिटीज के ऑफिस या घर अगर वास्तु के अनुकूल हों, तो उन्हें सफलता और मानसिक शांति दोनों मिल सकती है।
“ऑफिस में कौन कहां बैठता है, किचन की दिशा क्या है, कंप्यूटर और दरवाजों की पोजीशन कैसी है – ये सब चीज़ें अगर सटीक हों, तो प्रोडक्शन हाउस की तरक्की कोई नहीं रोक सकता।”

डॉ. शाह पिछले 35 वर्षों से वास्तु विज्ञान में सक्रिय हैं और 3500 से ज्यादा लाइव टीवी शो में भाग ले चुके हैं।
उनकी एक खास विशेषता यह है कि वे केवल जन्मतिथि जानकर ही व्यक्ति की समस्याओं को पहचान लेते हैं।

अब जब उन्होंने मुंबई और बॉलीवुड की ओर रुख किया है, तो वे कहते हैं,
“मैं कोशिश करूंगा कि जिन लोगों का वास्तु खराब है, उन्हें सही रास्ता दिखाऊं। बस लोग मुझसे संपर्क करें – समाधान निश्चित है।”

डॉ. धीरेन शाह का ‘डायरेक्शन वास्तु’ केवल इमारतों की दिशा तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक समग्र जीवन शैली है। उनके अनुसार, सही दिशा ही सही दशा का निर्माण करती है।

Related posts

ऑलंपिक जज मयूर व्यास को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से कंगना रनौत ने किया सम्मानित

hindustanprahari

पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए उपायों पर जनप्रतिनिधियों, गणेशोत्सव मंडलों के साथ प्रशासन की बैठक

hindustanprahari

नालासोपारा में सम्राट अशोक जयंती उत्साह के साथ मनाई गई; महापौर अजीव पाटील की उपस्थिति

hindustanprahari

Leave a Comment