Entertainment

उदित नारायण और सुदेश भोसले के हाथों सम्मानित हुए एडवोकेट सिंगर महेंद्र शर्मा

Image default
Spread the love

मुंबई। अधिवक्ता और गायक डॉ. महेंद्र शर्मा (दिल्ली) को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड और केसीएफ की ओर से लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह दोनों पुरस्कार वितरण समारोह मुंबई में अयोजित हुये थे, जहाँ डॉ. महेंद्र शर्मा बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण और सुदेश भोसले के हाथों से दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हुए। इसके साथ ही उन्हें गायक उदित नारायण के हाथों ही दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड प्राप्त भी हुआ।
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी की आवाज कहे जाने वाले गायक डॉ. महेंद्र शर्मा की गायकी को जनता ने बहुत प्यार दिया है। 4 मई 2025 को रहेजा क्लासिक क्लब अंधेरी, मुंबई में लीजेंड दादासाहेब फाल्के 2025 अवार्ड शो का भव्य आयोजन हुआ था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने कलाकारों की उपस्थिति देखी गई। इस अवसर पर गायक और अभिनेता राजू टांक, संगीतकार दिलीप सेन, अभिनेता अली खान, सानंद वर्मा और एसीपी संजय पाटिल के अलावा बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियत मौजूद थे।
डॉक्टर महेंद्र शर्मा ने बताया कि यह दोनों अवार्ड पाकर उन्हें बेहद प्रसन्नता मिली। लगातार दो बार उदित नारायण के हाथों अवॉर्ड पाकर जैसे उनका सपना ही साकार हो गया। जनता ने भी उनकी कला को सराहा और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने अपने परिवार और जनता का आभार व्यक्त किया।

Related posts

दमदार किरदार निभाना पसंद करती है रोहिणी मुंजाल

hindustanprahari

चियान विक्रम ने कास्ट और क्रू के साथ मनाया “तंगलान” की सफलता की पार्टी

hindustanprahari

22 साल बाद थियेटर में फिर ‘गदर’,दर्शकों के बीच सनी देओल बोले हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और रहेगा

hindustanprahari

2 comments

Leave a Comment