City

रॉनी रोड्रिग्स ने पुलिस इंस्पेक्टर विजय मड़ाये के रिटायरमेंट और जन्मदिन को किया सेलिब्रेट

Image default
Spread the love

मुंबई। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर विजय मड़ाए Vijay Madaye के रिटायरमेंट और उनके जन्मदिन के अवसर पर मुम्बई में एक शानदार इवेंट का आयोजन किया गया जहां 100 से ज्यादा पुलिस वाले अपने परिवार के साथ इस इवेंट में उपस्थित हुए. एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ब्रिजेश सिंह, आईपीएस इस मौके पर विशेष अतिथि रहे. जिन सेलेब्रिटी अतिथियों ने इस अनोखे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई उनमें अरबाज खान, धीरज कुमार, विंदू दारा सिंह, पंकज बेरी, नवीन प्रभाकर, राजीव निगम, गायक स्वरूप भालवनकर, तरन्नुम मलिक, साई राम सहित कई नाम उल्लेखनीय है. अभिनेत्री मॉडल एकता जैन ने उस इवेंट को बखूबी होस्ट किया.

सिनेबस्टर मैग्जीन के चीफ एडिटर, रॉनी रोड्रिग्स इस इवेंट में बतौर सहयोगी जुड़े. इस अवसर पर कई लोगों को सम्मानित भी किया गया. रॉनी रोड्रिग्स ने उसी अवसर पर कहा कि आम तौर पर जब कोई अपने पद पर नियुक्त होता है तो पार्टी की जाती है मगर मैं किसी पदाधिकारी का रिटायर होना भी उतना ही महत्वपूर्ण मानता हूं. विजय जी ने इतने वर्ष लगातार पुलिस विभाग में रहकर जनता की सेवा की, उनका काम और उनकी कार्यशैली मुझे पसंद आई इसलिए मैंने उनके सम्मान में और तमाम पुलिसकर्मियों के सम्मान में इस इवेंट को सपोर्ट किया. इस प्रकार के कार्यक्रम दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं.
चूंकि रॉनी रॉड्रिग्स ने विजय मड़ाए का जन्मदिन बडी धूमधाम से पांच सितारा होटल में मनाया, इसी वजह से विजय भावुक हुए थे. उन्होंने कहा कि मेरी और रॉनी सर की दोस्ती नयी-नयी है. लेकिन हमारा बॉण्ड कई सालों से है, ऐसा लगता है. उन्होंने इवेंट को बड़ा और खुशनुमा बना दिया, सितारों को बुलाया जो हमारी खुशी में सम्मिलित हुए उनका मैं हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं. साथ ही रॉनी सर को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं कि भगवान उन्हें आसमान की चोटी तक सफलता दे.

निर्माता निर्देशक और अभिनेता धीरज कुमार ने कहा कि बातें हो रही हैं कि विजय जी 58 साल की उम्र में रिटायर हो गए लेकिन दरअसल आयु केवल एक अंक है. मैं 80 साल का हो गया हूं और अब भी सक्रिय रहता हूं. आम तौर पर कहा जाता है कि इंसान दुनिया में खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है लेकिन मेरा कहना और मानना है कि मानव भाग्य लेकर आता है और अपने कर्म लेकर जाता है. तो आप जब तक इस धरती पर हैं अच्छे कर्म करते रहें.
पुलिस इंस्पेक्टर विजय मड़ाये Vijay Madaye ने इस विशेष अवसर पर अपने बचपन से लेकर अब तक की जिंदगी के सफ़र के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अब कुछ दिन बचे हैं मेरे रिटायरमेंट के, इसलिए मैं बहुत नर्वस और भावुक हूं. पिछले 37 वर्षो से मैं इस वर्दी को पहन कर ड्यूटी पर आता था और अब कुछ घंटों बाद ये वर्दी मेरी नहीं होगी, यह मेरे लिए काफी इमोशनल लम्हा है. मैं चाहता हूं कि बचे हुए दिन में मैं इस वर्दी को पहन कर सोऊं और जागूं. मैं सभी पुलिस विभाग के अधिकारियों का, दोस्तों का और परिवार वालों का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं.

  • संतोष साहू

Related posts

The Classic ‘Jeans & A Nice Top’ Look Is Making A Comeback

hindustanprahari

स्पिक मैके (SPIC MACAY) आयोजित करेगा मुंबई के स्कूलों और कॉलेजों में 150 सांस्कृतिक कार्यक्रम

hindustanprahari

Fashion | ‘Ironic Pink’ And 4 Other Back-To-School Trends

hindustanprahari

Leave a Comment