City mobile reporter

गैरजिम्मेदार ठेकेदारों-अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Image default
Spread the love

ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

विरार : वसई विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत विरार पश्चिम, के विराट नगर स्थित नेशनल स्कूल के पास से लेकर विराट नगर मैदान तक का सड़क पांच महीने पहले डामर से बनाई गई थी, लेकिन अब यह डामरीकरण स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। निवासियों के मुताबिक, इस सड़क का डामरीकरण बिना किसी अधिकृत टेंडर प्रक्रिया के किया गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सड़क से गुजरने वाली मुख्य गटर लाइन के ऊपर भी ठेकेदार ने सीधे डामर बिछा दिया। ठेकेदार ने गटर के साफ-सफाई के लिए चेंबर्स को खुला छोड़ना ही भूल गया।

परिणामस्वरूप अप्रैल की शुरुआत में जब मनपा की ओर से गटर की सफाई का कार्य शुरू किया गया, तो चेंबर्स दिखाई ही नहीं दे रहे थे। इस वजह से सफाई के लिए पूरी सड़क की खुदाई करनी पड़ी, जिससे न केवल आम लोगों को भारी असुविधा हुई, बल्कि हाल ही में खर्च हुए पैसे भी व्यर्थ हो गए। शहर के स्वराज अभियान संस्था अध्यक्ष धनंजय गावडे ने इस काम की निंदा करते हुए मनपा प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार को भुगतान न किया जाए। उस ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर कार्य की निगरानी करने वाले अभियंता को निलंबित किया जाए।

Related posts

आल इंडिया युवा शक्ति पासी ट्रस्ट द्वारा फ्री बॉडी चेकअप कैम्प आयोजन

hindustanprahari

मुंबई में एक फरवरी से ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ेगा.

hindustanprahari

श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने डॉ. निकेश जैन माधानी को गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान से किया सम्मानित

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment