Business

अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी और देवीदास नाईकरे ने उद्यमियों को उद्योग भूषण सम्मान से किया सम्मानित

Image default
Spread the love

पुणे। देविदास ग्रुप ऑफ कंपनी ने अपने देश के व्यावसायिकों को प्रोत्साहन देने के लिए और व्यवसाय में आगे बढने के लिऐ उद्योग भूषण सम्मान 2025 का भोसारी, पुणे में आयोजित किया। उसी अवसर पर 40 से भी ज्यादा उद्यमियों को चीफ गेस्ट सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के हाथों से सम्मानित किया गया। जहां अभिनेता अली खान और मशहूर संगीतकार दिलीप सेन भी उपस्थित थे।
सोनाली कुलकर्णी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल और डांसर के रूप में की थी, उन्होंने मराठी टेलीविज़न सीरीज़ हा खेल संचिताचा (2006) और उसके बाद फिल्म गौरी (2006) में अभिनय की शुरुआत की। उन्हें केदार शिंदे की बकुला नामदेव घोटाले (2007) में मुख्य भूमिका से सफलता मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ज़ी चित्रा गौरव पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के लिए महाराष्ट्र राज्य फ़िल्म पुरस्कार मिला। तमाशा ड्रामा फ़िल्म नटरंग (2010) में उनके प्रदर्शन, जिसमें उन्होंने नर्तकी नयना कोल्हापुरकरिन की भूमिका निभाई, ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई और उन्हें “मराठी उद्योग की अप्सरा” का खिताब मिला।

पुरुस्कार समारोह के आयोजक देविदास श्रावण नाईकरे एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जिन्होंने व्यवसाय और आध्यात्मिकता को एक साथ जोड़कर सफलता का नया मार्ग दिखाया है। वे देविदास ग्रुप ऑफ कंपनी के संस्थापक हैं और अपने अनूठे विचारों से और 17 साल की अनुभव से लोगों FC को न केवल व्यवसाय रूप से बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

देविदास नाईकरे ने अपने भारत देश के उद्यमीकों प्रेरित करने के लिए दो भाषा इंग्लिश और हिंदी में भारत मे पहिली बार डेरिंग के उपर 12 प्रेरणादायक पुस्तकें लिखी है, जो हजारों युवाओं और उद्यमियों को आत्म-विकास और सफलता की राह दिखा रही है। उनका ज्ञान और अनुभव उनके पांच महान गुरुओं की शिक्षाओं से समृद्ध हुआ है, जिन्होंने उन्हें सही दिशा में सोचने और कार्य करने की प्रेरणा दी।

श्री नाईकरे का मानना है कि केवल धन कमाना ही असली सफलता नहीं है, बल्कि हमारे अंदर की शांति और स्पष्ट सोच भी उतनी ही जरूरी है। वे सकारात्मक सोच, माइंडफुलनेस और आध्यात्मिक तकनीकों को आधुनिक व्यवसायिक रणनीतियों के साथ जोड़ते हैं। उनकी कोचिंग विधियां उद्यमियों और व्यवसायियों को तेजी से आगे बढ़ने और संतुलित जीवन जीने में मदद करती हैं।

बचपन से ही देविदास नाईकरे का झुकाव व्यवसाय और आध्यात्मिकता, दोनों की ओर रहा। वे हमेशा इस सोच में रहे कि किस तरह इन दो शक्तिशाली पहलुओं को एक साथ जोड़ा जाए, ताकि न केवल आर्थिक सफलता मिले, बल्कि हमारे अंदर सुख,शांति और स्थिरता भी बनी रहे। इसी सोच ने उन्हें एक अलग रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी, जहां वे व्यवसायिक रणनीतियों के साथ-साथ मानसिक और आध्यात्मिक विकास पर भी जोर देते हैं। लोगों में जागरूकता करते रहे, सिखाते रहे और अपने देश को समृद्ध बनाने के लिए सभी उद्यमियों को एक नही राह दिखाते रहे।

उनकी सबसे अनोखी विशेषता यह है कि, वे साधारण व्यक्तियों को, उद्यमियों को असाधारण व्यवसायियों में बदलने की क्षमता रखते हैं। उनकी कोचिंग और शिक्षाएं केवल तकनीकी या व्यावसायिक ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे लोगों के सोचने और कार्य करने के तरीके को भी बदल देती हैं। और लोगों को अध्यात्मिक रूप से विकसित भी करते है।
वे मेडिटेशन, माईंडसेट और प्राचीन आध्यात्मिक तकनीकों को आधुनिक व्यवसायिक रणनीतियों के साथ जोडकर अपने देश के स्टार्टअप व्यवसाय या प्रॉब्लेम में फसे हुए उद्यमियों के मन को मजबूत और केंद्रित करते है। और उन्हे व्यवसाय में तरक्की पाने के लिए सिखाते है। यही कारण है कि उनके बिजनेस वर्कशॉप और कार्यशालाओं में हजारों लोग, उद्यमी और छात्र भाग लेते हैं, जो न केवल अपने करियर में बल्कि अपने जीवन में हेल्थ वेल्थ रिलेशनशिप हॅप्पीनेस पीस ऑफ माईंड और सफलता प्राप्त करते हैं।

अपने करियर में अब तक वे 30 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं, जिनमें यंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड (2022), महाराष्ट्र बिजनेस आइकॉन अवार्ड (2023), और श्री महात्मा गांधी राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार (2023) शामिल हैं। ये सम्मान उनकी व्यावसायिक उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को दर्शाते हैं।

इसके अलावा, वे समाज सेवा में भी गहरी रुचि रखते हैं। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। उनका लक्ष्य है कि ज्ञान साझा करके, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर और सेवा की भावना को मजबूत करके समाज को और बेहतर बनाया जाए।

उनका जीवन और शिक्षाएं यह सिद्ध करती हैं कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच से कोई भी व्यक्ति साधारण से असाधारण बन सकता है। वे केवल एक व्यवसायिक गुरु नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक हैं, जो लोगों को न केवल सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने की राह दिखाते हैं, बल्कि उन्हें एक संतुलित, खुशहाल और अर्थपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा भी देते हैं।

देवीदास नाईकरे ऑनलाइन भी लोगों को सिखाते हैं और अपने जीवन में सफल होने के लिए मदद करते हैं। www.devidasnaikare.in

devidasnaikare #bestspiritualbusinesscoach

Related posts

बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी को मिला काजल अग्रवाल और नरसिंह पंचम यादव के हाथों ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड

hindustanprahari

Woman Shares Transformation A Year After Taking Up Running

hindustanprahari

Google Home One-ups Amazon Echo, Now Lets You Call phones

hindustanprahari

Leave a Comment