Entertainment

यूथ का एंटरटेन करने में सफल होगी एक्शन थ्रिलर फिल्म “ब्लाइंडसाइडेड”

Image default
Spread the love

फिल्म समीक्षा : ब्लाइंडसाइडेड
रेटिंग : 3 स्टार
कलाकार : उधय बीर संधू, फरहा खान, आकांक्षा शांडिल, मोहम्मद उमर, सौरभ अग्निहोत्री, चित्रा शर्मा और केडी संधू एवं अन्य
निर्माता लेखक निर्देशक : कमलदीप संधू
बैनर : मिकी फ्लिक्स इंटरटेनमेंट फिल्म्स और केडी आर्ट्स फिल्म्स इंटरनेशनल

मिकी फिल्म्स एंटरटेनमेंट और केडी आर्ट्स फिल्म्स इंटरनेशनल सहयोग से बनी फिल्म ब्लाइंडसाइडेड इस होली के अवसर पर रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन थ्रिलर और ड्रामा फिल्म है वर्तमान समय में युवाओं को ऐसी ही फिल्में बेहद पसंद आते हैं। इस फिल्म में देशभक्ति और रोमांस का समावेश है। फिल्म की शुरुआत में आतंकवादी अल हसन मिजरी को दिखाया जाता है जो एक सिंडिकेट की सहायता से न्यूक्लियर वेपन खरीदकर भारत को बर्बाद करना चाहता है लेकिन उसकी इस ख्वाहिश को एक रॉ एजेंट धूल में मिला देती है। इधर भारत की फौज भी अल हसन को ढूंढ रही है। ऐसे समय में सोल्जर जयदीप सिंह (उधय बीर सिंधु) को अल हसन के ठिकाने की सूचना मिलती है वह उसकी खोज में इस मुहिम में आगे बढ़ता है लेकिन इस मिशन में जाकर उसे पता चलता है कि यह एक जाल है। तब तक बहुत देर हो जाती है जिससे जयदीप को अपनी आंखें खोनी पड़ती है। कहानी दो साल आगे बढ़ती है जिसमें जयदीप अपनी प्रेमिका जेनिफर के साथ खुश है और इंतेजार कर रहा है कि एक दिन उनकी आंखें ठीक हो जाये। इसी बीच रोलेक्स नाम के सिंडिकेट का सरगना उस रॉ एजेंट को ढूंढ रहा है जिसने उनके करोड़ो के हीरे और ब्लू प्रिंट चुराए जिससे अल हसन और उसके बीच होने वाले न्यूक्लियर सौदा नहीं हो पाया था। इसके लिए वह अपने एक सदस्य सोफिया को खोजबीन के लिए भेजता है तब एक रहस्य पता चलता है कि जयदीप की प्रेमिका ही वह रॉ एजेंट थी जिसने रोलेक्स के अरमानों को चकनाचूर किया था। सोफिया जेनीफर तक पहुंच जाती है दोनों के बीच घमासान फाइट होती है जिसमें जेनीफर मारी जाती है, तभी जयदीप वहाँ आता है फिर कहानी में नया मोड़ आता है। क्या जयदीप जेनिफर के बारे में जानता था? क्या रोलेक्स को हीरों का पता लग पाया? क्या अंधा सोल्जर इस खतरनाक विलेन रोलेक्स का सामना कर सकेगा? ऐसे कई राज फिल्म देखने पर पता चलेगा। कहानी में देशभक्ति, ड्रामा, एक्शन भरी हुई है। डायलॉग सुने सुनाये हैं, इनमें पंच की कमी है। फिल्म के गाने कर्णप्रिय हैं जो युवाओं को पसंद आएंगे। फिल्मांकन और निर्देशन में कुछ कमियां साफ झलकती है। फीमेल एक्टर के बीच का जबरदस्त एक्शन फिल्माया गया है। देखा जाए तो फिल्म में कलाकारों की मेहनत साफ दिखाई देती है।

  • गायत्री साहू

Related posts

नवरात्रि पर रिलीज हुआ ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ पावरफुल ट्रेलर

hindustanprahari

आध्यात्मिक समर्पण के साथ फिल्म ‘बोलो राधे राधे’ से जुड़े स्वामी रसराज कृष्णदास

hindustanprahari

अक्षय कुमार अभिनीत “सरफिरा” का इंस्पायरिंग सॉन्ग “दे ताली” हुआ रिलीज़

hindustanprahari

Leave a Comment