Business

राष्ट्रीय व्यापारी सेवा संघ का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

Image default
Spread the love

विधायक राजन नाइक ने कहा कि संघ के अध्यक्ष विशाल जोशी सहित सभी व्यापारियों के साथ सहयोग बनाए रखेंगे

मुंबई। वसई पूर्व मुंबई हाइवे पर स्थित रुद्र शेल्टर होटल में राष्ट्रीय व्यापारी सेवा संघ के वार्षिक अधिवेशन में 300 से अधिक व्यापारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित नालासोपारा के विधायक राजन नाइक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में राजन नाइक के साथ राजस्थान प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश शाह और बीजेपी वसई विरार जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटील, बीजेपी वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट, वसई विधानसभा प्रमुख मनोज पाटिल, वरिष्ठ समाजसेवी विवेक तावड़े और कई भाजपा नेता व गणमान्य अथिति मौजूद रहे। इस तरह का सम्मेलन उद्योग व्यापार और उद्यमिता विकास के लिए प्रेरणादायक है।
इस सम्मेलन में बेसिन कैथोलिक बैंक की सहायक जनरल मैनेजर सविता गॉन्सल्वेस ने व्यापारियों के लिए लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसी प्रकार आधुनिक फिनसर्व के सीए संतोष शर्मा ने बैंकिंग और संतोष मौर्या ने इंश्योरेंस के बारे में लाभकारी जानकारियां बताई।
कार्यक्रम में सात व्यापारी नारायण लाल मेवाड़ा नरेंद्र कुमार गोयल, रमेश पुरोहित, मोतीलाल सीरवी, शंकर लाल कुमावत, नेकाराम चौधरी, राधेश्याम पाल को मुख्य अतिथियों के हाथों राष्ट्रीय उद्योगश्री सम्मान भी प्रदान किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापारी सेवा संघ के अध्यक्ष विशाल जोशी ने अपने भाषण में संघ के विषय में जानकारी देते हुए कुछ समस्याओं का जिक्र किया जिसमें पानी कनेक्शन, कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक, रोड अहम थी। फिर इन्हीं समस्याओं को हल करने का आश्वासन आमदार राजन नाइक ने अपने भाषण में दिया।
इस खास मौके पर अध्यक्ष विशाल जोशी के जन्मदिन का केक भी काटा गया, तथा सबने जोशी को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रेरणा और विशाल जोशी के अथक प्रयास से यह राष्ट्रीय व्यापारी सेवा संघ 2021 में बन पाया, सिर्फ 7 लोगों से शुरू हुआ ये संघ आज 2700 व्यापारियों का हो गया है। विशाल जोशी अपनी टीम के सहयोग से राष्ट्रीय व्यापारी सेवा संघ को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
विधायक राजन नाइक ने शहर के व्यापारी बंधुओं को बधाई देते हुए कहा विशाल जोशी ने मुझे बताया कि संस्था का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं में सुधार लाना है।
मोदी जी, देवा भाऊ देश के विकास के कार्य कर रहे हैं। समस्याएं सभी जगह है। हमारे क्षेत्र में पानी पर्याप्त मात्रा में है। रास्ते की समस्या को सुलझाने में हम प्रयासरत हैं। ट्रांसपोर्ट में सुधार किया जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया में दुर्घटना से बचने के लिए मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाएगी। छोटे व्यापारी को महानगर पालिका से मिलने वाली तकलीफों का निदान किया जाएगा। मैं वसई विरार के व्यापारी भाइयों के साथ हर कदम पर खड़ा रहूंगा।
इस सम्मेलन को सफल बनाने में रामकिशोर जोशी (जनरल सेक्रेटरी), आर बी यादव (सेक्रेटरी), मनीष भूपतानी (सेक्रेटरी), किरण पामकर (ट्रेजरर), नारायण माली (संगठन महामंत्री), देवाराम चौधरी (संगठन महामंत्री), अरविंद पुरोहित (संगठन महामंत्री), राधेश्याम यादव (संगठन मंत्री), अखिलेश मिश्रा (सलाहकार), देवेन्द्र खन्ना ने कड़ी मेहनत की।

Related posts

ADYPU और HBSU ने रिसर्च, इनोवेशन और एकेडमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए साइन किए दो MoU

hindustanprahari

हर घर सुरक्षित 2025 अभियान के अंतर्गत गोदरेज ने लॉन्च किया ‘एक्सिडेंटल इन्विटेशन’ पहल

hindustanprahari

स्वास्थ्य सेवा की पहुँच को बढ़ाने तथा आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने की पहल शुरु

hindustanprahari

Leave a Comment