Business

बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी को मिला टूरिज्म, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी अवॉर्ड

Image default
Spread the love

मुंबई। 31 जनवरी को पवई स्थित मेलुहा द फर्न एन इकोटेल होटल, मुंबई में हॉस्पिटैलिटी इंडिया पब्लिकेशन समूह के चीफ एडिटर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीत कालरा द्वारा 8वें टुरिज्म, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ एवं हॉस्पिटैलिटी इंडिया कॉफी टेबल बुक (कवर पेज) के 9वें संस्करण का विमोचन किया गया।
उसी अवसर पर युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित हुए। उन्हें चीफ गेस्ट फिल्म निर्माता विनोद बच्चन के हाथों अवॉर्ड प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार आर (अध्यक्ष ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) ग्लोबल अध्यक्ष, यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन (यूएफटीएए), योगेश मुद्रास (प्रबंध निदेशक इंफॉर्मा मार्केट्स इंडिया एवं एसएटीटीई के आयोजक) थे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिव शेखर शुक्ला (आईएएस, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन तथा प्रबंध निदेशक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड), मनीष दय्या (महाप्रबंधक, सोफिटेल मुंबई बीकेसी), भगवान बलानी (महाप्रबंधक, आईटीसी मराठा, मुंबई महाराष्ट्र), बिनोद श्रेष्ठ (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कैसीनो माहजोंग नेपालगंज, काठमांडू – नेपाल), अमूल्य राणा (महाप्रबंधक कैसीनो माहजोंग नेपाल काठमांडू – नेपाल), राजन सहगल (सह-संस्थापक, पैशनल्स एवं अध्यक्ष इंडिया गोल्फ टूरिज्म एसोसिएशन एवं सदस्य ईसी-टीएएआई), फिल्म निर्माता विनोद बच्चन और बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी थे।

Related posts

ट्रज़ी इनोवेशन्स ने होलोकनेक्ट्स के साथ लॉन्च किया होलोबॉक्स, मिली भारत में विशिष्ट डिस्ट्रीब्यूटर की उपाधि 

hindustanprahari

लंदन में धूमधाम से संपन्न हुआ एसआरएएम और एमआरएएम ग्रुप का वर्षगांठ कार्यक्रम

hindustanprahari

‘घर के खाने में खुशियों की तलाश’ फॉर्च्यून का नया ब्रांड कैम्पेन

hindustanprahari

Leave a Comment