auto City

मुंबई में एक फरवरी से ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ेगा.

Image default
Spread the love

• मुंबई में ऑटो-टैक्सी किराया 1 फरवरी से बढ़ेगा.

• ऑटो का किराया 23 से 26 रुपये होगा.

• टैक्सी का किराया 28 से 31 रुपये होगा.

(प्रतीक गुप्ता – उप संपादक)

मुंबई : मुंबई वालों के लिए अब कुछ दिन ही मौज के हैं. उसके बाद पॉकेट पर इतना बोझ पड़ेगा कि अरे बाप रे करते नजर आएंगे. जी हां, मुंबई में ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ने जा रहा है. इससे आम लोगों की जेब पर खर्च का बोझ बढ़ जाएगा. दरअसल, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एमएमआरटीए) ने 1 फरवरी से मुंबई में ऑटो रिक्शा और काली-पीली टैक्सियों के बेसिक किराए में 3 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. आखिरी बार किराया वृद्धि अक्टूबर 2022 में हुई थी.

इस किराए बढ़ोतरी के बाद ऑटो रिक्शा का उपयोग करने वाले यात्रियों को अब 23 रुपये की बजाय 26 रुपये देने होंगे. वहीं, टैक्सी का उपयोग करने वाले यात्रियों को 28 रुपये की बजाय 31 रुपये देने होंगे. ठीक इसी तरह ब्लू-सिल्वर एसी कूल कैब का किराया 40 रुपये की बजाय 48 रुपये होगा. यह पहले 1.5 किलोमीटर के लिए होगा.

Related posts

सिंघानिया स्कूल में किया गया सुरक्षा ड्रिल का आयोजन

hindustanprahari

नगरसेवक जालिंदर पाटील को कल्याण कृषी उत्पन्न बाजार समिती के उपसभापती चुने जाने पर सत्यमेव जयते सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा बधाई!

hindustanprahari

महाराष्ट्र में मराठा Vs ओबीसी? मराठाओं को OBC कोटे में आरक्षण मिला तो करेंगे आंदोलन, छगन भुगबल ने सरकार को दे दी चेतावनी !

hindustanprahari

7 comments

Leave a Comment