City

शिक्षित युवाओं के लिए एआईएमआईएम द्वारा जोगेश्वरी पश्चिम में निःशुल्क रोजगार मेला

Image default
Spread the love

मुंबई। बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद मुस्लिमीन (ए आई एम आई एम) द्वारा मंगलवार 15 अक्टूबर 2024 को किल्लेदार ग्राउंड, एमटीएनएल के सामने, एसवी रोड, जोगेश्वरी वेस्ट, मुंबई में एक रोज़गार मेला आयोजित किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में देश की 70 से भी अधिक नामी गिरामी कंपनियां भाग ले रही हैं जो अपने लिए कर्मचारियों का चयन करेंगी। इस रोजगार मेले में 10वीं और 12वीं पास से लेकर स्नातक तक के युवा अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह पूर्णतया निःशुल्क है।

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष रईस लश्करिया ने देश के युवाओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर इस रोजगार मेले में भाग लें और अपने भविष्य को उज्ज्वल और उज्ज्वल बनाएं।
उन्होंने प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे सामान्य पोशाक के बजाय औपचारिक पोशाक में भाग लें और अपने बायोडाटा की 5 प्रतियां लाएँ।

रजिस्ट्रेशन लिंक

https://www.tinyurl.com/MIMJF2024

Related posts

इमका कनेक्शन्स मुंबई मीट में विवेक अग्निहोत्री को मिला एलुमनी ऑफ द ईयर अवार्ड, चंदन राय का सम्मान

hindustanprahari

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा विशाल जोनल कमर्शियल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

hindustanprahari

बेघर लोगों ने रेलवे स्टेशन को बनाया अपना ठिकाना, सानपाडा ब्रिज के नीचे की जगह पर किया कब्जा

hindustanprahari

Leave a Comment