City

‘एकता के पथ पर’ सम्मान समारोह में सांसद रविंद्र वायकर के हाथों सम्मानित हुए संजय अमान

Image default
Spread the love

मुंबई। दिनाँक 28 सितम्बर 2024 को अंधेरी पश्चिम स्थित माहेश्वरी हाल में एकता मंच के अध्यक्ष प्राचार्य अजय कौल तथा प्रशांत काशिद की अध्यक्षता में आयोजित ‘एकता के पथ पर’ सम्मान समारोह में समाज की कुछ महत्वपूर्ण विभूतियों को ‘एकता के पथ’ सम्मान देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाजपा युति के सांसद रविंद्र वायकर के हाथों सभी को प्रदान किया गया।
सांसद रविंद्र वायकर के हाथों इसी क्रम में हिंदी पत्रकारिता के लिए “गऊ भारत भारती” के संपादक संजय अमान को गौवंश और पर्यावरण संरक्षण में जनजागृति लाने के लिए सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय समाचारपत्र ”गऊ भारत भारती” भारत का ऐसा पहला प्रकाशन है जिसे गौवंश पर आधारित प्रथम समाचारपत्र के तौर पर जाना जाता है। “गऊ भारत भारती” गौ वंश के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं की सक्रियताओं व गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। अपने प्रकाशन के १० वर्षो में ”गऊ भारत भारती” सीमित संसाधनों के बावजूद भी गौवंश को लेकर अप्रतिम व अनुपम सजगता के साथ गौवंश और पर्यावरण बचाओ अभियान को सफलता पूर्वक लोगो तक पहुँचने में सफल रहा है।
संजय अमान ‘गऊ ग्राम महोत्सव’ काऊ बेस इकोनॉमी का पहला काऊ प्रोडक्ट एक्जीबिशन का आयोजन करने वाले भी पहले व्यक्ति हैं जो गाय के दूध और गोबर से बनी उत्पादों का प्रचार उसे आर्थिक विकास में सहयोग करती है। वे गऊ भारत भारती के माध्यम से देश में गौ आधारित भारतीय अर्थवयवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

Related posts

वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट में लोकल लोगों और मछुआरों के हितों को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दें – MP डॉ. हेमंत सावरा की केंद्रीय मंत्री से मांग

hindustanprahari

राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर के सत्कार समारोह में राज के पुरोहित, गोपाल शेट्टी, डॉ श्याम अग्रवाल और पुरुषोत्तम केजरीवाल की उपस्थिति

hindustanprahari

CRMS अध्यक्ष  एन एफ आई आर के सहायक महासचिव डॉ प्रवीण बाजपेयी  के नेतृत्व में  शिवसेना भवन में शिवसेना प्रमुख  पूर्व मुख्यमंत्री  उद्धव ठाकरे  से मुलाक़ात

hindustanprahari

Leave a Comment