Entertainment

निर्देशक रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म “गरम माहौल” की शूटिंग शुरू, एहसान खान, विक्रांत वाधवा करेंगे अभिनय

Image default
Spread the love

मुम्बई। निर्माता एसडी. ए. विक्रांत वाधवा की हिंदी फीचर फिल्म “गर्म माहौल” की शूटिंग मुम्बई के बसरा स्टूडियो में शुरू हो गई है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रज़ूल आलम की इस फिल्म के कलाकारों में एहसान खान, आलविन जॉर्ज, कामिका आँचल, रीना जैन, विक्रांत वाधवा, नरेंद्र, बबिता चौधरी, अमित श्रीवास्तव, राहुल जाटव का नाम उल्लेखनीय है। लिटिल स्टेप आर्ट्स के बैनर तले बन रही फिल्म का म्युज़िक राज सेन और इकबाल सरगम ने दिया है। इसके सिंगर्स अल्का याग्निक, दीपा नारायण झा, ऋतु पाठक और पी के हैं। फिल्म के डीओपी विजय मिश्रा, लेखक राकेश कुमार एवं एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सतीश कुमार हैं।
डायरेक्टर रज़ूल आलम की फ़िल्म के मुहूर्त के साथ इसकी शूटिंग स्टार्ट हुई है। एहसान खान ने कहा कि रजुल आलम मेरे भाई जैसे डायरेक्टर हैं। उनके साथ पहले भी मैंने काम किया है। इस फिल्म में मेरा किरदार एक डॉन माफिया का है उसका लुक खतरनाक है। किसी की सुनता नहीं है अपने मन की करता है। रजुल आलम बहुत अच्छे इंसान हैं बेहतरीन डायरेक्टर हैं।
रजुल आलम ने कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री बहुत अच्छी है। यहां जातपात का कोई भेदभाव नहीं है। सब मिलजुल कर काम करते हैं। यह फिल्म भाईचारे का संदेश देती है। आज कुछ लोग भाईचारा तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, दूरियां बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन यह फ़िल्म ऐसे माहैल में एकता और भाईचारा कायम रखने का मैसेज देती है। गर्म माहौल प्रेम, त्याग और शांति से रहने की बात कहती है। फिल्म में तीन चार गाने हैं। मोनिका चौधरी आइटम सॉन्ग करने वाली हैं।

Related posts

परस्त्री’ के प्रमोशन करने के लिए लिए मुम्बई आये नेपाली कलाकार

hindustanprahari

अभिनेत्री याशिका बसेरा हुई ग्लोबल इंडिया डिवाइन अवार्ड से सम्मानित, बायोपिक फिल्म ‘मिशन मांझी’ में है चुनौतीपूर्ण भूमिका

hindustanprahari

इम्पा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा और प्रतिनिधिमंडल ने की बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट

hindustanprahari

Leave a Comment