City

घरेलू कामगारों के बच्चों को अंधेरी में किया गया सम्मानित

Image default
Spread the love

मुंबई। बच्चे अच्छी पढाई करकर आगे बढ़ें और झोपड़पट्टी का नाम रोशन करने के साथ ही कामयाबी हासिल होने के बाद अपने माता पिता का ख्याल रखें ताकि उन्हें भी अपनी मेहनत का फल मिले. ऐसे उद्दगार अंधेरी की तहसीलदार स्नेहलता स्वामी ने अंधेरी गिल्बर्ट हिल में हम एकता वेल्फेयर शेजार समिति सहकारी संस्था (मर्यादित)’ के अध्यक्ष बाबण्णा कुशाळकर द्वारा घरेलू काम करने वाली महिलाओं के बच्चों के सम्मान समारोह में व्यक्त किया.
अंधेरी पश्चिम गिल्बर्ट हिल स्थित समाज कल्याण केंद्र में ‘हम एकता वेल्फेयर शेजार समिति सहकारी संस्था (मर्यादित)’ के अध्यक्ष बाबण्णा कुशाळकर द्वारा घरेलू कामगारों के बच्चे जो दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतीशत से अधिक अंक लाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया था. इस दौरान क्राइम ब्रांच के विजय धोत्रे, यागिनी परमार, वसीमा काज़ी, अरुणा वाघ, स्वाति दामापुरकर, संजय यादव, लक्ष्मी महाडिक, राजू धोत्रे, चंदू वडार, प्रकाश देवदास आदि ने बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए. कार्यक्रम में शिवसेना (उबाठा) के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष बाबण्णा कुशाळकर ने कहा कि दुनिया का दस्तूर है कि अधिकांश लोग बड़े लोगों को प्राथमिकता देते आये हैं. इनके लिए कई दरवाजे खुले हुए हैं. जबकि घरेलू काम करने वाली महिलाओं के होनहार बच्चों का भी सम्मान करना चाहिए ताकि उनका मनोबल बढ़े. इसके लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए.

Related posts

उत्तर भारतीय विकास सेना ने लॉरेंस विश्नोई को महाराष्ट्र चुनाव में लड़ने का दिया ऑफर !

hindustanprahari

मुंबई मे बढ़ते प्रदुषण से घुट रहा दम, शहर के 78% परिवारों का एक सदस्य प्रदूषण की चपेट में

hindustanprahari

Now, More Than Ever, You Need To Find A Good Travel Agent

hindustanprahari

Leave a Comment