Entertainment

सिंगर ऋतु पाठक ने गाया फिल्म ‘सुशासन’ के लिए सुधाकर शर्मा का लिखा गीत ढिंचक सरफिरी

Image default
Spread the love

मुंबई। सलमान खान की नायिकाओं की चुनरिया उड़ाते रहे चर्चित गीतकार सुधाकर शर्मा ने अपना प्लेटफार्म तो नहीं पर पैंतरा ज़रूर बदल लिया है।
सुधाकर शर्मा ने सलमान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या, बीवी नंबर 1 और हैलो ब्रदर के गाने में चुनरी का प्रयोग किया था जो हिट साबित हुआ था। अब उन्होंने नये अंदाज के आइटम नंबर लिखना आरम्भ कर दिया है। अभी हाल ही में हिन्दी फिल्म “सुशासन” के लिए शर्मा ने एक आइटम नंबर लिखा जो सोशल नेटवर्किंग से संबंधित/ संदर्भित शब्दों से सराबोर एक फड़कता गीत है। इसे जलेबी बाई गीत गाकर चर्चा में आई सिंगर ऋतु पाठक ने एक बिंदास अंदाज में आया है। संगीत देने वाले युवराज मोरे ने कहा, यह गीत इतना मॉडर्न और ट्रेंडी है कि ऋतु को लोग सरफिरी सरफिरी बोलने लगेंगे। सुधाकर ने अपने पुराने ट्रेंड चुनरिया को छोड़कर यह गीत ढिंचक सरफिरी लिखा है जो काबिले तारीफ है। युवराज मोरे ने गीत के अनुसार ही नये अंदाज का म्यूजिक दिया है।
वसुन्धरा फिल्म्स प्रोडक्शन प्रा लि कृत हिन्दी फिल्म “सुशासन” का आइटम नंबर गीत “ढिंचक सरफिरी” हाल ही में ऋतु पाठक के स्वर में कृष्णा ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो, गोरेगांव (पश्चिम), मुंबई में रिकॉर्ड किया गया। सुधाकर शर्मा द्वारा रचित इस गीत के लिए संगीत युवराज मोरे ने दिया है। फिल्म के निर्माता मनीष कुमार सिंह, सह – निर्मात्री निवेदिता देव तथा लेखक – निर्देशक दीपक पाण्डेय हैं।
इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • संतोष साहू

Related posts

समाज और सरकार को अनूठा संदेश देती मराठी फिल्म “बारा वर्षे सहा महिने” : संजीवनी सुनील शर्मा

hindustanprahari

तमिल सुपरस्टार सूर्या अभिनीत फिल्म ‘कंगुवा’ का दमदार दूसरा लुक रिवील, दिशा पटानी भी है साथ

hindustanprahari

एक्ट्रेस सीमा मीना अभिनीत एलबम “ओ मेरे हमदम” का वीडियो रिलीज

hindustanprahari

Leave a Comment