Entertainment

फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के फर्स्ट पोस्टर में लंगोट में दिखे कार्तिक आर्यन

Image default
Spread the love

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की “चंदू चैंपियन” का सरप्राइजिंग फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, लंगोट में नजर आए कार्तिक आर्यन

मुंबई। कार्तिक आर्यन को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखने की एक्साइटमेंट को हर तरफ महसूस किया जा सकता है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा एक साथ प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, इस साल की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।

फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर उम्मीद से परे है! यह शॉकिंग और बेहद अनोखा है वैसा जैसा किसी ने भी नहीं सोचा था। ये कहा जा सकता है कि यह पोस्टर सभी द्वारा इंतजार किए जाने का सही फल है। पोस्टर में कार्तिक आर्यन को एक रेसलर के रूप में लंगोट पहने हुए देखा जा सकता है। पोस्टर फिल्म को बहुत ही मासी अपील देता है। कार्तिक आर्यन फर्स्ट लुक में बेहद कॉन्फिडेंट लगने के साथ खुलकर सामने आए हैं। और यही वह चीज है जो इसे सबसे एक्साइटिंग फर्स्ट लुक्स में से एक बना रही है।

कार्तिक आर्यन को इस अवतार में देखना जरूरी तौर पर सरप्राइजिंग है और फर्स्ट लुक पोस्टर से यह पक्का हो जाता है कि वह एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी परफॉर्मेंस देने वाले हैं। यह सच में एक्साइटमेंट बड़ा ने वाला पल होने वाला है और कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन में देखना बेहद खास होगा।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान दोनों द्वारा प्रोड्यूस ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह कहना बनता है कि फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली है।

https://www.instagram.com/p/C6-j1IRtXR2/?igsh=aW1xZzduZmtjbXFj
https://www.instagram.com/p/C6-jyp5NLrm/?igsh=bzVvODBjcDhxdzhs
https://www.instagram.com/p/C6-jr1ZrTNr/?igsh=c2VqYXFrd2NyaWxl

Related posts

फिल्म समीक्षा – आर्टिकल 370

hindustanprahari

श्रेया ग्रुप ऑफ कंपनीज लखनऊ ने मनोरंजन जगत में रखा कदम, मोटिवेशनल गीत किया जारी

hindustanprahari

एनिमेटेड फिल्म “बिलाल”, 30 मार्च को मास्क टीवी ओटीटी पर होगी रिलीज

hindustanprahari

Leave a Comment