City Health

वेदिस्ट्री ने हेल्थ और वेलनेस के लिए विशेषज्ञों के साथ समग्र जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Image default
Spread the love

मुंबई। साल 1947 से आयुर्वेद में अग्रणी, प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित चरक समूह के एक प्रभाग, वेदिस्ट्री ने हेल्थ और वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए अपने नवीनतम प्रयास की घोषणा की है। इस क्रम में वेदिस्ट्री का डायरेक्ट टू कंज्यूमर डिवीजन, लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ, एक समग्र स्वास्थ्य जागरूकता श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक साथ आकर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर चर्चा किए, जिसका उद्देश्य लोगों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अंतर्दृष्टि प्रदान करना था।

समग्र कल्याण को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण के बारे में जागरूकता पैदा करने पर ध्यान देने के साथ-साथ इस आयोजन द्वारा लोगों को उनकी स्वास्थ्य यात्रा की जिम्मेदारी लेने के लिए सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

इस स्वास्थ्य जागरूकता श्रृंखला कार्यक्रम में निम्नलिखित प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मौजूद थे, जो नींद, चिंता, इम्युनिटी एवं पाचन देखभाल सहित प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर चर्चा किए।

चर्चा में उपस्थित रहे डॉ. सुधींद्र उप्पूर, एम.डी. आयुर्वेद: जीवनशैली से सम्बंधित बीमारियों के निदान और उपचार में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, डॉ. सीतेश रॉय, यूएस बोर्ड से प्रमाणित सुपर स्पेशलिस्ट: एलर्जी, अस्थमा एवं क्लीनिकल इम्युनोलॉजी में अपने विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध और एक प्रेरणादायक TEDx वक्ता और
डॉ. जयदीप पालेप, कंसलटेंट बैरियाट्रिक एवं जीएल सर्जन: भारत में मान्यता प्राप्त एक प्रमुख बैरियाट्रिक और रोबोटिक सर्जन।

यह कार्यक्रम 19 अप्रैल, 2024 को, जेड बॉलरूम, नेहरू सेंटर कॉम्प्लेक्स, वर्ली में संपन्न हुआ, जिसका उद्घाटन डॉ. राम एच. श्रॉफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुछ ज्ञानवर्धक सत्र रखा गया। पहले सत्र की शुरुआत डॉ. सुधींद्र उप्पूर द्वारा नींद और चिंता जैसे विषयों की गई। उसके बाद इम्युनिटी पर डॉ. सीतेश रॉय का व्याख्यान हुआ और अंत में डॉ. जयदीप पालेप द्वारा पाचन पर बातचीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आयोजन के बारे में चरक फार्मा के संस्थापक, डॉ. राम श्रॉफ ने कहा कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर पहले कभी ध्यान नहीं दिया गया था और आयुर्वेद में स्पष्ट रूप से, कुछ ऐसा है जिसका अनुसरण सभी लोग अपने जीवन में करना चाहते हैं। वेदिस्ट्री के माध्यम से चरक, आयुर्वेद में 7 दशकों से अधिक का अनुभव और विशेषज्ञता प्रदान करता है, जिससे हमें इतने सालों तक अपना नेतृत्व कायम रखने में मदद मिली है। और अब, वेदिस्ट्री के होलिस्टिक हेल्थ अवेयरनेस सीरीज के माध्यम से, हमारी लोगों को सही और विश्वसनीय जानकारी देने की योजना है।

Related posts

दिव्यांग व्यवसायी और समाजसेवक नीलोत्पल मृणाल ने ओडिशा ट्रेन के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

hindustanprahari

अवैध हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश: फीरोजा और उसके भाई ने कस्टम विभाग को रिश्वत देकर नकली लाइसेंस का उपयोग कर हथियारों की आपूर्ति

hindustanprahari

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला ने गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2023 से विशिष्ट लोगों को किया सम्मानित

hindustanprahari

3 comments

Leave a Comment