Entertainment

तिरुपति मंदिर में दर्शन करने के बाद राम चरण ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फिल्म गेम चेंजर का पहला गाना ‘जरागंडी’ किया रिलीज़

Image default
Spread the love

तिरुपति मंदिर में दर्शन करने के बाद राम चरण ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फिल्म गेम चेंजर का पहला गाना ‘जरागंडी’ किया रिलीज़

राम चरण 27 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस खास दिन की शुरुआत साउथ सुपरस्टार ने राम चरण अपनी पत्नी उपासना और बेटी संग तिरुपति बालाजी के दर्शन के साथ की। पिछले कुछ दिनों से रामचरण अपनी आगामी फिल्में RC16 और RC17 के अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में हैं। RC16 में उनके साथ जाह्नवी कपूर नज़र आएँगी और RC17 की एक्ट्रेस अभी फाइनल नहीं है।

राम चरण और कियारा आडवाणी एक लंबे समय से अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर चर्चा में हैं। तेलुगु पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ का पहला गाना राम चरण के जन्मदिन पर रिलीज किया गया है। इस गाने को तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। ‘जरागंडी’ गाने में कियारा आडवाणी और राम चरण के डांस मूव्स को देखकर आप भी अपनी जगह पर खड़े-खड़े डांस करने लगेंगे।

‘गेम चेंजर’ के गाने का म्यूजिक बहुत ही धमाकेदार है। गाने में साफ कियारा आडवाणी और राम चरण की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं और सिंगर दलेर मेहंदी और सहिति चगंटी ने शानदार गाने को अपनी आवाज दी है। यह गाना काफी धूम मचा रहा है।

Related posts

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, तो सफलता जरूर मिलती है : सोनिया बंसल

hindustanprahari

देविका रानी और हिमांशू राय पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं अश्विनी अय्यर तिवारी

hindustanprahari

अभिनय के साथ गायन में भी अपने हुनर का प्रदर्शन करना चाहती है माही किरण

hindustanprahari

Leave a Comment