City

सरल गीता परिवार द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न

Image default
Spread the love

मुंबई। सरल गीता परिवार के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन मालाड (पश्चिम) स्थित साईं मन्दिर परिसर में सोल्लास सम्पन्न हुआ। पं. सुभाष मिश्र के नेतृत्व व अजय भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों ने पार्थिव शिवलिंग पूजन व रुद्राभिषेक संपन्न कराया। सुनील काबरा व विकास अग्रवाल के संयोजन में संपन्न इस धार्मिक अनुष्ठान में धैरप शाह व श्रीमती तन्वी धैरप शाह ने पूजन संकल्प के साथ सभी कर्मकांड पूरे किये। रुद्राभिषेक के बाद कमलेश उपाध्याय ‘हरिपुरी’ ने भक्ति गीतों-भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी, पूर्व मंत्री असलम शेख, पत्रकार अनिल तिवारी, अनिल पाण्डेय, रविन्द्र मिश्र, अरुण गुप्ता. जयशंकर सिंह, सुनील कोली, अनूप त्रिवेदी, राजाराम माहेश्वरी, नरेश छावछरिया, बाबर खान, अजय कुमार, अजय चौधरी, राजेश पाण्डेय, नाबू सोढा आदि उपस्थित रहे। चेतन महोविया. नरेश पटेल व विष्णु शाह ने प्रसाद वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग किया। संस्था की ओर से मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों नरेंद्र खेतान व कन्हैया यादव सहित सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार प्रदर्शन किया गया।

Related posts

गऊ भारत भारती के दसवें समारोह में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज होंगे मुख्य अतिथि

hindustanprahari

मानसून की पहली बारिश बनी आफत: अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की हुई मौत

hindustanprahari

एनआरएमयू ने मध्य रेल में रेल कर्मचारियों के लिए एक उद्योग, एक यूनियन की दिशा में ऐतिहासिक यात्रा शुरू की

hindustanprahari

Leave a Comment