Business

‘पंजाब एंड सिंध बैंक – पूर्णता’ की साझेदारी

Image default
Spread the love

एमएसएमई ग्राहकों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘पूर्णता’ शुरू करेगा

मुंबई। एक अद्वितीय सहयोग के तहत 116 वर्षों से अधिक के समृद्ध इतिहास वाले पंजाब एंड सिंध बैंक ने एमएसएमई ग्राहकों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए एजुकेशन कंपनी ‘पूर्णता’ के साथ हाथ मिलाया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में बैंक के कॉर्पाेरेट कार्यालय में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव डॉ.विवेक जोशी, आईएएस की उपस्थिति में की गई। स्वरूप कुमार साहा, एमडी-सीईओ, पंजाब एंड सिंध बैंक ने कहा,‘‘यह कार्यक्रम पंजाब और उसके बाहर हमारी उपस्थिति को मजबूत करने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। बैंक एमएसएमई ईको सिस्टम में प्रमुख हितधारक हैं। एक बैंक के रूप में, इस क्षेत्र को और सक्षम बनाना हमारा कर्तव्य है। हमारा मानना है कि ‘पीएसबी इग्नाइट’ इस चुनौती का समाधान करेगा। हम इस कार्यक्रम के लिए हमारे ज्ञान भागीदार के रूप में पूर्णता का स्वागत करते हैं।’’

पूर्णता के को-फाउंडर सुरेश ने कहा,‘‘पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ यह साझेदारी दरअसल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि हमारी उपस्थिति अब राष्ट्रीय राजधानी में महसूस की जाएगी। देश की जीडीपी में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले 6.33 करोड़ से अधिक एमएसएमई के साथ, हम भारत के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाने पर खुशी का अनुभव कर रहे हैं। एमएसएमई उद्यमी अपने व्यावसायिक परिसर में आराम से बैठकर ‘पीएसबी इग्नाइट’ में भाग ले सकते हैं।’’ पूर्णता एक एजुकेशन कंपनी है जो पूरे भारत में क्षेत्रीय भाषाओं में उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता और नेतृत्व पर अनुरूप पाठ्यक्रम प्रदान करती है, जिसका 1,700 से अधिक उद्यमियों और 63,000 छात्रों पर वैश्विक प्रभाव है। पूर्णता अपनी सरल, गहन और व्यावहारिक पद्धति के माध्यम से बाइट-आकार के शिक्षण मॉड्यूल में विश्व स्तरीय ज्ञान प्रदान करने में माहिर है।

Related posts

GST पर बड़ी राहत! 22 सितंबर से इन चीजों पर नहीं लगेगा एक भी रुपया टैक्स, 0% GST वाले सामानों की लिस्ट

hindustanprahari

उद्यमियों के लिए भव्य कार्यशाला “अल्टीमेट मिलेनियर ब्लूप्रिंट” का सफल आयोजन

hindustanprahari

Minimal Living | 7 Ways To Adopt A Minimalist Living Space

hindustanprahari

Leave a Comment