City State

मानसून की पहली बारिश बनी आफत: अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की हुई मौत

Image default
Spread the love

देश में मानसून का आगमन हो गया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कुछ राज्यों में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है वहां तीनों दिनों मे पहुंचने की अनुमान है।

एक तरफ लोगों को बारिश की वजह से राहत मिली है तो दूसरी ओर मानसून की पहली बारिश आफत बनकर आई है। जिसके कारण रेल से लेकर सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।

इसके अलावा बारिश से कई फ्लाइट के रूट को डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बारिश का अनुमान है।

बारिश से कई लोगों की मौत

देश के कई हिस्सो में बारिश की वजह से कई लोगों की मृत्यु हो गई है। उत्तर प्रदेश में बारिश से 7 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई और राजस्थान में 2-2, हिमाचस प्रदेश व उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं यूपी में आकाशीय बिजली गिरने, मकान ढहने और खंभों में करंट आने के हादसे में 7 लोगों ने अपनी जान गवां दी है।

अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली में मानसून के पहले दिन 50.7 मिलीलीटर बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। पंचकूला में आलम यह है कि घग्गर नदी में अचानक पानी आने से 7 लोग नदी पार करने के दौरान फंस गए। यहां पर एक कार भी फंस गई थी आपको बता दें कि मुंबई में पार्ले और घाटकोपर में दो भवनों के हिस्से ढह जाने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई।

हिमाचल के मंडी और कुल्लू में में तेज बहाव से 14 गाड़ियां बह गई। शिमला में पहाड़ी पत्थर गिरने से दो ट्रैकर की मौत हो गई। देश के कई हिस्सों से जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही है।

Related posts

सामाजिक संदेश के साथ ‘मेड इन इंडिया स्वदेशी रनवे सीजन 8’ का आयोजन संपन्न

hindustanprahari

गऊ भारत भारती के दसवें समारोह में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज होंगे मुख्य अतिथि

hindustanprahari

MRVC ने नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर एलिवेटेड डेक के जरिए 2 ब्रिज को जोड़ने का निर्माण कार्य किया पूरा

hindustanprahari

Leave a Comment