Entertainment

कार्तिक आर्यन को है दुल्हन का इंतज़ार

Image default
Spread the love

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म इस महीने के आखिर में रिलीज होगी। लेकिन लोगों के बीच एक्टर की इस ‘प्रेम कथा’ की खुमारी खूब देखने मिल रही हैं। ऐसे में कार्तिक, जो देश भर में एक बड़ी फैन फोलोइंग शेयर करते हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ कनेक्टेड रहते हैं, उन्होंने हाल में #AskKartik सेशन होस्ट कर अपने चाहने वालों के साथ मजेदार बातचीत की और उनके सवालों का जवाब भी दिया। इस बीच कार्तिक अपनी शादी और लव लाइफ से जुड़े सवालों का भी दिलचस्प तरीके से रिप्लाई करते नजर आए।
अब जैसे कि सत्यप्रेम की कथा के ट्रेलर और गानों के साथ फैन्स का एक मूड बन गया है, तो सुपरस्टार से पूछे जानें वाले सवाल भी कुछ ऐसे ही थे। इस #AskKartik सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा, “आप अरेंज मैरिज करेंगे या लव मैरिज? माला आंटी के पास रिश्ते तो बहुत आते होंगे लॉल #AskKartik
@TheAaryanKartik
#KartikAaryan”

इस पर कार्तिक ने जवाब दिया-
“प्यार से अरेंज हुई शादी!!! रिश्ते तो आते हैं.. डेली #AskKartik”

कार्तिक के एक और फैन ने पूछा-
“@TheAaryanKartik
आप कब शादी कर रहे हो? #AskKartik”

जिसके जवाब में उन्होंने कहा-
“घोड़ी वेन्यू मेन्यू सब रेडी है
पर दुल्हन तो मिल जाए।

AskKartik”

वहीं एक और यूजर ने कार्तिक से उनके ट्रू लव के बारे में पूछा, ये लिखते हुए कि बस एक बात पूछना चाहता हूं क्या आपको अभी तक सच्चा प्यार मिला है?

AskKartik @TheAaryanKartik “

इस पर उन्होंने कहा,
“मैंने सोचा था कि मैं प्यार में बदकिस्मत हूं। #AskKartik”

आपको बता दें, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Related posts

मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाने की क्षमता रखती है : स्वीन्की मेहता

hindustanprahari

क्षितिज सिंह बॉलीवुड में एक नए एक्शन स्टार के रूप में देंगे दस्तक

hindustanprahari

बीएचयू से संगीत और कथक की प्रशिक्षण प्राप्त की हैं अनुप्रिया चटर्जी

hindustanprahari

Leave a Comment