City

दिव्यांग व्यवसायी और समाजसेवक नीलोत्पल मृणाल ने ओडिशा ट्रेन के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

Image default
Spread the love

मुम्बई। भारत के इतिहास में 5 जून 2023 को ओडिशा राज्य के बालासोर में देश की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना हुई।
इस दुखद घड़ी में पूरी दुनिया के लोग हादसे में मृतक लोगों को व घायल हुए लोगों के लिए गहरी संवेदना प्रकट कर रहे हैं। वहीं मुम्बई के दिव्यांग व्यवसायी, उद्योगपति व समाजसेवक नीलोत्पल मृणाल अपने हज़ारों समर्थक के साथ कुर्ला टर्मिनस जहां से लंबी दूरी की ट्रेन चलती है वहाँ पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि देने पहुँचे।
नीलोत्पल मृणाल का फाउंडेशन, राष्ट्रीय सवर्ण संघ और उत्तर भारतीय सेवा संघ के द्वारा पुष्प अर्पण कर और सैकड़ो दीये जलाये गये।
नीलोत्पल मृणाल ने कहा कि मुंबई भी ऐसे गम्भीर हादसा बम ब्लास्ट और अन्य हृदय विदारक घटना से पीड़ित रहा है। इसके विपरीत मुंबई के लोग पूरे जोश के साथ देश के खातिर हमेशा खड़े रहते हैं। और इस दुखद घड़ी में भी पूरा मुंबई और यहाँ के लोग ओडिशा ट्रेन हादसे मे मारे गये लोगों के साथ खड़ा है।

Related posts

प्रतीक गोस्वामी ने मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक का पदभार संभाला

hindustanprahari

डॉ. मुस्तफ़ा युसूफ अली गोम को मिला दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवार्ड

hindustanprahari

इस सराहनीय कार्य के लिए बीजेपी नगरसेवक पंकज यादव की हो रही प्रशंसा

hindustanprahari

Leave a Comment