Entertainment

प्रणव वत्स और काजल चौहान का “ज़ुबाँ कहे अलविदा”

Image default
Spread the love


मॉडल अभिनेता प्रणव वत्स एक के बाद एक लगातार म्यूज़िक वीडियो से अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक महीने के अंदर ये तीसरा गाना है जिसमे प्रणव वत्स अभिनय करते दिखाई देंगे। इसके पहले उन्होंने आश्रम फेम अभिनेत्री त्रिधा चौधरी के साथ ‘धुआँ धुआँ’ किया था और फिर उन्होंने अभिनेत्री सोनल सिंह के साथ ‘ना इश्क़ तुमसे करेंगे’ किया था। अब ये ज़ुबाँ कहे अलविदा म्यूज़िक वीडियो के रूप में तीसरा मौक़ा है जहाँ उनकी अभिनेत्री हैं काजल चौहान। गाने का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है जिसमें कपल के रूप में दिख रहे प्रणव वत्स व काजल चौहान एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई पड़ते हैं, लेकिन उनके चेहरों पर उदासी है, ग़म है, शिकन है। अब देखना यही रहेगा कि जब गाना रिलीज़ होगा तो उसका मूड क्या होता है!

https://instagram.com/iampranavvatsa?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
 निर्माता वृन्दा भंडारी, अनवर शेख व विनोद पालीवाल द्वारा निर्मित पीवीएम प्रेजेंट्स, वी बी इवेंट्स एंड प्रोडक्शन के बैनर तले कनीषा फिल्म्स क्रियेशन्स के एसोसिएशन में बने 'ज़ुबाँ कहे अलविदा' के गीतकार हैं प्रणव वत्स, संगीत व आवाज़ दिया है विवियन रिचर्ड ने। इस गाने के निर्देशक हैं देव थापे व ऋषि कुमार। वहीं डीओपी अंकित मिश्रा व रवि कुमार हैं। इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर श्रुति शुक्ला, एडिटर मनोज मगर व लाइन प्रोड्यूसर वीरेंद्र राव हैं।

- संतोष साहू

Related posts

शॉर्टकट से मिली कामयाबी ज़्यादा देर टिक नहीं सकती : अन्वेषा घोष

hindustanprahari

रवि किशन की फिल्म महादेव का गोरखपुर को मिली सबसे बड़ी ओपनिंग

hindustanprahari

म्यूजिक वीडियो एक हसीना थी में असीम पटवारी निभा रहे हैं मुख्य भूमिका

hindustanprahari

Leave a Comment