Entertainment

‘अरे घंटा’ का पोस्टर संग्राम शिर्के ने किया लॉन्च

Image default
Spread the love

एस वी ए एम प्रोडक्शन निर्मित ‘अरे घंटा’ हिंदी म्युजिक अल्बम का पोस्टर लॉन्च

मुम्बई। जब कुछ अलग किस्म का कार्य किया जाता है तो वह निश्चित तौर पर लोगों की नज़रों में आ जाता है। और उसकी चर्चायें भी निरन्तर होने लगती है। ऐसा ही कुछ हटके कार्य एस वी ए एम प्रोडक्शन द्वारा किया गया है।
हाल ही में इस प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ‘अरे घंटा’ हिंदी म्युजिक अल्बम साँग का पोस्टर वेस्टर्न इंडिया फिल्म एण्ड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष संग्राम शिर्के एवं जनरल सेक्रेटरी (विफा) दिलीप दलवी के हाथों लॉन्च किया गया। उसी दौरान कार्यालय में कई फिल्मी दिग्गजों की उपस्थिति भी रही।
अध्यक्ष शिर्के ने ‘अरे घंटा’ को सुनकर इसे अनोखा हास्य गाना बताया। और बरबस ही उन्हें दादा कोंडके के गोल्डन जमाने की याद आ गई। उन्होंने गीतकार राजेंद्र बोडारे एवं संगीतकार श्रीहरि वझे की खुले दिल से तारीफ की और ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
उसी अवसर पर एस वी ए एम प्रोडक्शन के निर्माता शशिकांत अंकुश ने भी सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और इस खास मौके पर उन्होंने घोषणा की कि इसके बाद हम एक से बढ़कर एक गाना लाँच करते रहेंगे। ‘अरे घंटा’ हिंदी साँग एस वी ए एम प्रोडक्शन युट्यूब चॅनल पर लाँच किया है। हमें खुशी है कि इस गाने को सम्पूर्ण भारतवर्ष से बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
नीचे लिंक पर जाकर गाने की रिकॉर्डिंग देखा जा सकता है।


Link : https://youtu.be/AABospxTHNg

  • संतोष साहू

Related posts

‘फायर ऑफ लव रेड’ के कलाकार सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे

hindustanprahari

इम्पा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा और प्रतिनिधिमंडल ने की बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट

hindustanprahari

गीतकार – गायक नितिन रायकवार की उपस्थिति में निर्माता संगीतकार द्रोण रामनारायण की हिंदी फिल्म ‘चिल्लर गैंग’ का म्युज़िक B4U द्वारा रिलीज़

hindustanprahari

Leave a Comment