City State Travel

ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर दुर्घटना का शिकार हो गई है।

Image default
Spread the love

भोपाल : देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर दुर्घटना का शिकार हो गई है। दिल्ली से भोपाल वापस आ रही ट्रेन ग्वालियर में दुर्घटना का शिकार हुई।
ट्रेन के सामने गाय के आ जाने से दुर्घटना हुई। बता दें, घटना शाम 6:15 बजे के लगभग हुई। गाय के टकराने से ट्रेन का बोनट खुल गया तथा अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

आपको बता दें दुर्घटना के पश्चात् वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 15 मिनट तक ग्वालियर के डबरा स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं, ट्रेन को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे के टेक्निकल स्टाफ द्वारा स्टेशन पर ही बोनट को ठीक किया गया तत्पश्चात, ट्रेन रवाना हो सकी। ये पहली बार नहीं है जब वंदे भारत ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुई है। इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस कई बार दुर्घटना का शिकार हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल को भोपाल से मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अभी इस ट्रेन को आरम्भ हुए 1 महीना भी नहीं हुआ तथा ये दुर्घटना का शिकार हो गई। वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली स्टेशन तक के सफर में 7 घंटे और 50 मिनट का वक़्त लगेगा।

बता दें, वंदे भारत ट्रेन से मवेशियों के टकराने की घटनाओं को लेकर रेलवे प्रशासन बहुत चिंतित है। इन्हें रोकने के लिए कई प्रकार के प्रयास जारी हैं। भारतीय रेलवे इन दिनों आधुनिकता पर जोर दे रहा है। रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। नई-नई हाई स्पीड ट्रेनें लॉन्च हो रही हैं। इसी कड़ी में सरकार ने भविष्य में पूरे भारत में 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

Related posts

मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग क्र. 48 पर मानसून सीजन से पूर्व काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश !

hindustanprahari

सायली डिग्री कॉलेज में “मिशन एजुकेशन” कार्यक्रम के अंतर्गत डोनेशन बॉक्स लगाया गया।

hindustanprahari

वसई-विरार मनपा ने नागरिकों से “कोकण सरस” फेस्टिवल में शामिल होने की अपील की

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment