Politics

‘NCP को सिर्फ मजबूत बनाने में हमारा ध्यान’, अजित के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले शरद पवार

Image default
Spread the love

मुंबई : एनसीपी नेता अजित पवार के भाजपा में शामिल होने वाली अटकलों को एनसीपी प्रमुख ने सिरे से खारिज कर दिया। एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि अजित पवार ने कोई बैठक नहीं बुलाई है। पुणे में शरद पवार ने कहा कि मीडिया के दिमाग में जो भी चर्चाएं चल रही हैं, वह हमारे दिमाग में नहीं है।

शरद पवार ने खारिज की अटकलें
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार का कहना है कि इन चर्चाओं का कोई महत्व नहीं है। रिपोर्टों की भी कोई आवश्यकता नहीं है। एनसीपी नेता एक ही सिर्फ एक सोच है कि पार्टी को कैसे मजबूती दिलाई जाए, इसके अलावा पार्टी नेताओं के दिमाग में कोई विचार नहीं है। महाविकास अघाड़ी में शामिल एनसीपी ने मुंबई में विधायकों की बैठक बुलाए जाने वाली चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि एनसीपी विधायकों की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। शरद पवार ने कहा कि एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल स्थानीय चुनाव के कारण व्यस्त हैं। अजित पवार भी पार्टी के कामों में ही व्यस्त हैं, वे सभी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि वे पुणें में अपने कामों को जल्द खत्म कर मुंबई जाएंगे।

पीएम मोदी की जीत को बताया करिश्मा
जीत पवार से जुड़ी अटकलें तब सामने आईं, जब अजित ने अचानक अपनी बैठकें रद्द कर दीं। इसके अलावा उनकी कुछ टिप्पणियां भी भाजपा और शिंदे सरकार के प्रति नरम दिखाई दिए। अप्रैल की शुरुआत में पवार ने नरेंद्र मोदी की जीत को करिश्मे का श्रेय दिया। पवार ने कहा कि उनके लिए महंगाई और रोजगार पीएम की डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। हालांकि, पवार ने भाजपा में शामिल होने और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की अटकलों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।

Related posts

अंधेरी वार्ड क्रमांक 63 से युवा उम्मीदवार की ऐतिहासिक जीत

hindustanprahari

Smartphone Separation Anxiety: Scientists Explain Why You Feel Bad

hindustanprahari

A Home So Uncluttered That It Almost Looks Empty

hindustanprahari

Leave a Comment