Entertainment

हिन्दी फिल्म टू वे का ट्रेलर जारी, सामाजिक संदेश के साथ फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Image default
Spread the love

मुंबई। यशबाबू एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति, “टू वे” एक ऐसी फिल्म है जो समाज के एक बहुत बड़े और संवेदनशील मुद्दे को उठाती है. यह फ़िल्म उन लड़कियों की कहानी है जो अपने परिवार की गलत तरीकों से कमाई दौलत और ताकत के नशे में आकर एक शरीफ लड़के का बलात्कार कर देती हैं और फिर अपने पॉवर के दम पर बच निकलने की कोशिश करती हैं.

फिल्म की कहानी मे मोड़ तब आता है जब इंस्पेक्टर हीरा और हवलदार मोती चाचा उस लडक़े को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ते हैं. लेकिन क्या उन लड़कियों को उनके किये की सजा मिलेगी? क्या उनका परिवार सच जान कर भी इनकी तरफदारी करेगा? क्या एक मासूम शरीफ लड़का जिस पर जुल्म हुआ है, उसे न्याय मिल पाएगा? इन सवालों के उत्तर देने के लिए फिल्म 13 मार्च 2026 को देशभर के 500 सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

टू वे में गुरलीन चोपड़ा, मिलिंद गुणाजी, सुधा चंद्रन, विजय पाटकर, पंकज बेरी, देवयांशी डे, डी. रंधावा, मन्नत सिंह, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जानवी सांगवान, विजय खेपर, राजिन्दर वर्मा, आरव वधवा, जीतराय दत्त, संदीप सिंघल जैसे अनुभवी कलाकारों ने काम किया है.

फ़िल्म का निर्देशन विजय खेपर ने किया है, जबकि कॉन्सेप्ट, क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राजिन्दर कुमार वर्मा हैं. यशबाबू एंटरटेनमेंट की ये 7वीं फिल्म है.

मुम्बई के इम्पा थिएटर में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर प्रोड्यूसर राजिन्दर कुमार वर्मा के अलावा अभिनेता पंकज बेरी, गुरलीन चोपड़ा, डी. रंधावा, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जीतराय दत्त, अंजना नाथन, विजय पाटकर, गुलशन पांडे, बनवारी झोल, विश्वजोत, यश भारद्वाज, हितेश शर्मा सहित संगीतकार विशाल शेलके उपस्थित हुए.

अभिनेत्री गुरलीन चोपड़ा ने फिल्म में एक सशक्त वकील की भूमिका निभाई है जो डी. रंधावा का केस लड़ती हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म मे मनोरंजन के साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी है. ड्रग्स के खिलाफ इसमें आवाज उठाई गई है किस प्रकार ड्रग्स के आदी लोग तबाह होते हैं साथ ही उनके परिवार के लोग भी डिस्टर्ब होते हैं.

राजिन्दर कुमार वर्मा ने बताया कि वह अपनी हर फिल्म मे कुछ नए कलाकारों को भी एक्टिंग का अवसर देते हैं. इस फिल्म में उन्होंने 3 नई अभिनेत्रियों को लॉन्च किया है.

Related posts

इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर किरण राव की फिल्म लापता लेडीज़ को मल्टीप्लेक्स में सिर्फ 100 रुपए में दिखेंगे दर्शक

hindustanprahari

विपुल अमृतलाल शाह और सुदीप्तो सेन ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ से पहला गाना वंदे वीरम को करने वाले हैं CRPF और पुलिस के जवानों की मौजूदगी में लॉन्च

hindustanprahari

महिलाओं को स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर होना चाहिए : हीना सोनी

hindustanprahari

Leave a Comment