Business

बीकेटी ने ऑन-हाइवे टायर पोर्टफोलियो के साथ भारत के कंज्यूमर टायर मार्केट में किया प्रवेश

Image default
Spread the love

मुंबई। ऑफ-हाइवे टायर (OHT) सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी) ने अपने ऑन हाइवे पोर्टफोलियो के साथ भारत के कंज्यूमर टायर मार्केट में प्रवेश किया। OHT लीडरशिप से आगे बढ़ते हुए, बीकेटी ने टू-व्हीलर (स्कूटर और मोटरसाइकिल) तथा मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स (M&HCV) के लिए निर्मित टायर पेश किए, जिससे भारत में तेजी से बढ़ते कंज्यूमर और रिप्लेसमेंट टायर बाजार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

इस लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपना नेशनल ब्रांड कैंपेन, ‘एलिवेट योर ड्राइव’ भी शुरू किया, जिसमें ब्रांड एंबेसडर रणवीर सिंह उपभोक्ता बाजार में कंपनी का सफर शुरू करते दिखाई दे रहे हैं। यह कंपनी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है।

ब्रांड का नया अध्याय: बीकेटी टायर्स और बीकेटी कार्बन कंपनी ने अपनी यूनिफाइड कॉर्पोरेट पहचान, ‘बीकेटी – ग्रोइंग टुगेदर’ के अंतर्गत दो विशेष पहचान के साथ एक नया ब्रांड आर्किटेक्चर पेश किया है। बीकेटी टायर्स ऑफ-हाईवे और ऑन-हाईवे कैटेगरी में पूरा टायर पोर्टफोलियो पेश करता है। वहीं बीकेटी कार्बन इसके कार्बन ब्लैक और औद्योगिक मटेरियल बिज़नेस का प्रतिनिधित्व करता है। इस ड्युअल पिलर स्ट्रक्चर से ब्रांड की स्पष्टता बढ़ी है और एक इंटीग्रेटेड मोबिलिटी एंटरप्राइज के रूप में बीकेटी का विकास प्रदर्शित हुआ है।

यह घोषणा बीकेटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद पोद्दार, बीकेटी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव पोद्दार, बीकेटी के सीनियर प्रेसिडेंट और डायरेक्टर – बिज़नेस डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजी, सतीश शर्मा, बीकेटी यूरोप की मैनेजिंग डायरेक्टर लूसिया सलमासो और बीकेटी टायर्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर – इंडिया महेश कोप्पड़ की मौजूदगी में की गई।

बीकेटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, अरविंद पोद्दार ने कहा, “हमने अपने उद्देश्य के साथ ऑन-हाईवे सेगमेंट में स्वाभाविक रूप से प्रवेश किया है। हमारा मकसद वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप निर्मित प्रोडक्ट्स के साथ भारत में मोबिलिटी की बदलती जरूरतों को पूरा करना है। हमने दशकों के के अनुईशासन के साथ ऐसे टायर पेश किए हैं, जो सुरक्षा, विश्वसनीयता और बेहतरीन मूल्य प्रदान करते हैं। बीकेटी – ग्रोइंग टुगेदर के के साथ हम ग्राहकों, वितरकों और डीलर्स के भरोसेमंद पार्टनर बनना चाहते हैं।”

बीकेटी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, राजीव पोद्दार ने कहा, “ऑन-हाइवे टायर सेगमेंट में बीकेटी का प्रवेश हमारे विज़न 2030 के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसके अंतर्गत हमारा लक्ष्य भारत में जिम्मेदारी के साथ विस्तार करते हुए अपने मोबिलिटी फुटप्रिंट बढ़ाना है। हम महत्वाकांक्षा और अनुशासन के एक संतुलित नजरिए के साथ काम करते हैं, और लाभ को सुरक्षित रखते हुए इंजीनियरिंग की अपनी उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ते हैं । 2030 तक वित्तवर्ष 2025 के मुकाबले 2.2x अधिक, यानी ₹23,000 करोड़ के रेवेन्यू के लक्ष्य के साथ हमारा संतुलित विकास स्पष्टता, क्षमता और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर आधारित है।”

बीकेटी के सीनियर प्रेसिडेंट और डायरेक्टर – बिज़नेस डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजी, सतीश शर्मा ने कहा, “विकास के नए चरण में प्रवेश करते हुए हम 2 व्हीलर, ट्रक बस रेडियल, पैसेंजर और लाइट ट्रक कैटेगरी में ड्यूरेबिलिटी, माइलेज, कम्फर्ट और एडवांस्ड परफॉर्मेंस देने पर केंद्रित हैं। हमारी यह वृद्धि ग्राहकों की गहरी समझ और प्रोडक्ट लीडरशिप की हमारी प्रतिबद्धता पर आधारित है। चाहे चैनल में शून्य बाधा के साथ विस्तृत उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए वितरण को मजबूत बनाना हो, राइडर्स के लिए हमारा ‘जर्नी असिस्टेंस प्रोग्राम’ हो, या ‘सेव द केसिंग’ जैसे परिवर्तनकारी प्रोग्राम और मार्केट में सबसे बेहतर एंड यूज़र लॉयल्टी प्लेटफॉर्म हों, हमें हर बार उद्योग की अग्रणी पहल करने पर गर्व है। हमारा लक्ष्य साफ है, हम प्रोडक्ट लीडरशिप, मजबूत वितरण और एक अनुशासित, भारत-केंद्रित योजना के साथ वित्तवर्ष 2030 तक बाजार में 5% हिस्सा हासिल करना चाहते हैं।”

Related posts

एड्रेस बाय जीएस’ रेमंड रियल्टी ने ठाणे में लॉन्च किया अपना चौथा प्रोजेक्ट

hindustanprahari

परिमैच ने भारतीय रैपर डिवाइन के साथ एक्सक्लूसिव मीट-एंड-ग्रीट सेशन का किया आयोजन

hindustanprahari

ब्लू ड्रॅगन की सनबीम वेंचर्स के साथ साझेदारी

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment