Entertainment

एहसान खान, नाफे खान अभिनीत और रज़ूल आलम निर्देशित फिल्म “गरम माहौल” का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

Image default
Spread the love

एहसान खान, नाफे खान अभिनीत और रज़ूल आलम निर्देशित फिल्म “गरम माहौल” का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

मुम्बई। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म “गरम माहौल” का पोस्टर और ट्रेलर एहसान खान, गायिका दीपा नारायण झा, एक्टर नाफे खान, शब्बीर शेख सहित सभी कलाकारों की उपस्थिति में मुंबई के इम्पा थिएटर में लॉन्च किया गया। पोस्टर लॉन्च के बाद फिल्म का ट्रेलर और गाने भी दिखाए गए।

लिटिल स्टेप आर्ट (LSA) द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म के सह निर्माता विक्रांत वाधवा और राहुल जाटव हैं। फिल्म “गरम माहौल” के कलाकारों में एहसान खान, नाफे खान, बबीता चौधरी, पूजा दत्ता, विक्रांत वाधवा, नरेंद्र, अमित श्रीवास्तव, राहुल जाटव का नाम उल्लेखनीय है। लिटिल स्टेप आर्ट्स के बैनर तले बनी फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर रवि प्रकाश भारद्वाज हैं। इस का म्युज़िक राज सेन और इकबाल सरगम ने दिया है। इसके सिंगर्स अल्का याग्निक, दीपा नारायण झा, ऋतु पाठक और पी के हैं। फ़िल्म के डीओपी विजय मिश्रा, लेखक राकेश कुमार एवं एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सतीश कुमार हैं।

एहसान खान ने कहा कि रजुल आलम के साथ पहले भी मैंने काफी काम किया है। इस फ़िल्म में मेरा किरदार एक डॉन माफिया का है जिसका नाम विष्णु रँगा है। उसका लुक खतरनाक है। किसी की सुनता नहीं है अपने मन की करता है। रजुल आलम बेहतरीन डायरेक्टर तो हैं ही बहुत अच्छे इंसान भी हैं. फिल्म का ट्रेलर दमदार है मुझे विश्वास है कि लोग फिल्म पसंद करेंगे।

रजुल आलम ने कहा कि फ़िल्म बहुत अच्छी बनी है। सब कलाकारों ने बढ़िया अभिनय किया है। यह फ़िल्म मैसेज भी देती है। फिल्म में कई खूबसूरत गाने हैं। एहसान खान का निगेटिव किरदार दर्शकों पर प्रभाव डालेगा।

नाफे खान ने कहा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। इसमें में किरदार शानदार है। किस्मत से मेरी कास्टिंग इस फिल्म के लिए हुई जिसके लिए मैं डायरेक्टर रज़ूल आलम का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

Related posts

“एहसास” संजय सहानी और डॉ. संजीदा खानम की कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर

hindustanprahari

भाग्यश्री के हाथों फिल्म निर्माता और सोशल वर्कर संदीप नागराले को मिला ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड 2023

hindustanprahari

बड़े फैशन डिजाइनर और कोरियोग्राफर के साथ काम कर चुकी है सुपर मॉडल रश्मि झा

hindustanprahari

Leave a Comment