City National State

डोंबिवली निवासी के एचडीएफसी बैंक खाते से ₹10 लाख साइबर ठगी, बेटे की विदेश शिक्षा पर संकट

Image default
Spread the love

(उप संपादक – प्रतीक गुप्ता)

डोंबिवली, 29 अक्टूबर 2025:
डोंबिवली (पूर्व) के दवाडी क्षेत्र में रहने वाले संजय तहसीलदार गुप्ता के एचडीएफसी बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने ₹10 लाख की बड़ी ठगी कर ली। पीड़ित के बेटे का दाखिला जॉर्जिया के बटुमी शोता रुस्तवेली स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल कोर्स में हुआ है, जिसके लिए वे अपनी पूरी जमा पूंजी बैंक में रखे हुए थे।

पीड़ित संजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने घर की बिक्री से प्राप्त राशि में से ₹14 लाख अपने बैंक खाते में जमा किए थे, ताकि विदेश वीज़ा प्रक्रिया के लिए आवश्यक बैंक बैलेंस पूरा हो सके। लेकिन इसी दौरान 28 अक्टूबर 2025 को अचानक उनके खाते से दो ट्रांजैक्शन के ज़रिए कुल ₹10 लाख निकाल लिए गए। गुप्ता के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया उनके मोबाइल फोन को हैक कर साइबर फ्रॉड के माध्यम से अंजाम दी गई।

अचानक हुए इस आर्थिक नुकसान के कारण उनके बेटे की वीज़ा प्रक्रिया पर भी खतरा मंडरा गया है। “हमने बहुत मुश्किल से पैसे जुटाए थे। ये चोरी सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि मेरे बेटे के भविष्य पर भी आघात है,” गुप्ता ने दुख व्यक्त करते हुए कहा।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने एचडीएफसी बैंक को सूचित कर खाते को सुरक्षित करने और लेनदेन रोकने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने ठाणे साइबर अपराध शाखा—मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
साइबर शिकायत संदर्भ संख्या: 31910250203560

पीड़ित ने पुलिस और बैंक अधिकारियों से ठगी की राशि वापस दिलाने एवं अपराधियों पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सरकार एवं संबंधित विभागों से उनके बच्चे की विदेश शिक्षा प्रक्रिया में सहायता की भी अपील की है।

आम नागरिकों के लिए चेतावनी

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार मोबाइल हैकिंग और बैंकिंग फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि:

अनजान लिंक/ऐप डाउनलोड न करें

बैंक ओटीपी/पासवर्ड किसी से साझा न करें

संदिग्ध कॉल, ईमेल और मैसेज से सावधान रहें

किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत बैंक और साइबर सेल को सूचना दें

Related posts

वसई-विरार शहर महानगरपालिका वसई विरार शहर महानगरपालिका ने उत्साह के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

hindustanprahari

ब्रह्मांड वैज्ञानिक बलदेवकृष्ण शर्मा लिखित पुस्तक “नेचुरल यूनिवर्स एक्सपैंशन” का विमोचन मुंबई में संपन्न

hindustanprahari

The Classic ‘Jeans & A Nice Top’ Look Is Making A Comeback

hindustanprahari

Leave a Comment