Entertainment

समीक्षा गोस्वामी को पसंद है नागिन शो जैसा किरदार

Image default
Spread the love

राजस्थान के कोटा की रहने वाली उभरती अभिनेत्री समीक्षा गोस्वामी ने हिंदी और भोजपुरी म्यूजिक वीडियो से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब साउथ फिल्मों की ओर कदम बढ़ा दिया है। कई सालों से मायानगरी मुंबई में रह रहीं समीक्षा अब तक पाँच से अधिक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उनके चर्चित गानों में “एक हसीना थी एक दीवाना था”, “एग्रीमेंट” और “राजनीति” जैसे सांग्स यूट्यूब पर उपलब्ध हैं और दर्शकों द्वारा सराहे गए हैं।

जल्द ही भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी यादव के साथ उनका नया वीडियो सांग रिलीज होने जा रहा है। इसके अलावा समीक्षा की पहली साउथ फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है और वह अब फिल्मों में अपने अलग अंदाज से पहचान बनाने को तैयार हैं।

खास बात यह है कि समीक्षा केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास और बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। बेहद चुलबुली और हँसमुख स्वभाव वाली समीक्षा बतौर अभिनेत्री हर तरह के रोल निभाना चाहती हैं। उन्हें एकता कपूर के सुपरहिट शो “नागिन” का किरदार बेहद पसंद आया था और वह चाहती हैं कि भविष्य में फिल्मों में ऐसा रोल निभाने का मौका मिले। साथ ही गृहणी, अमीर महिला और ग्रे शेड्स वाले रोल्स करने में भी उन्हें खास दिलचस्पी है।

समीक्षा का कहना है कि कभी भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अगर मेहनत और लगन से काम करें तो अच्छे लोगों का साथ हमेशा मिलता है और मंज़िल भी मिलती है।

भोजपुरी से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक का सफर तय करने जा रहीं समीक्षा गोस्वामी आने वाले समय में दर्शकों को अपने अभिनय से नए रंग और नई कहानियाँ दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Related posts

“ड्रीम गर्ल 2” के टीज़र रिलीज के बाद अब फिल्म के ट्रेलर की प्रतीक्षा में दर्शक

hindustanprahari

जिमी शेरगिल ने लॉन्च किया कैनाज़ परवेज़ का ‘सिटी मत मार’ म्यूजिक वीडियो

hindustanprahari

देविका रानी और हिमांशू राय पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं अश्विनी अय्यर तिवारी

hindustanprahari

5 comments

Leave a Comment