City mobile reporter Politics

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर जोगेश्वरी में रक्तदान शिविर !

Image default
Spread the love

(प्रतिक गुप्ता)

मुंबई: राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 22 जुलाई 2025 को वार्ड क्रमांक 72, आर. के. सिंग रोड, जोगेश्वरी पूर्व में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर नगरसेवक पंकज यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान का संकल्प लेकर नागरिकों के समक्ष इस पहल का आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नगरसेवक पंकज यादव ने युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा राज्य भर में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। शहरों में रक्त एकत्रित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है।

Hindustan Prahari

Related posts

रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का शताब्दी समारोह का शुभारंभ राज्यपाल ने किया

hindustanprahari

राज्यपाल रमेश बैस से टीम मिशन पत्रकारिता और एमएनबी की शिष्टाचार भेंट

hindustanprahari

आकाश बायजूस के छात्रों ने वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे पर निकाला पैदल मार्च

hindustanprahari

Leave a Comment