State Travel

रेलवे बोर्ड ने गुजरात में सराडीया-वांसजालिया नई लाइन के अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दी

Image default
Spread the love

रेलवे बोर्ड ने गुजरात में सराडीयावांसजालिया नई लाइन के अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दी

    गुजरात को रेल मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे बोर्ड ने पश्चिम रेलवे जोन के अंतर्गत गुजरात राज्य में सराडीया-वांसजालिया नई लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण (एफएलएस) को मंजूरी दे दी है। भावनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार सराडीया-वांसजालिया के बीच लाइन 45 किलोमीटर लंबी है। यह लाइन शुरू होने से गुजरात के सौराष्ट्र के दूरस्थ क्षेत्रों में औद्योगिक, सामाजिक और आर्थिक विकास होगा। यह क्षेत्र भारतीय रेलवे की मुख्य धारा के साथ जुड़ जाएगा, जिससे यहां के लोगों को देश के अन्य क्षेत्रों में रेलवे के माध्यम से जाने में सुविधा होगी। सोमनाथ-द्वारका-ओखा-पोरबंदर को जोड़ने वाला एक अतिरिक्त और छोटा मार्ग मिलेगा। इस लाइन से गिरनार, सोमनाथ और द्वारका जैसे तीर्थ स्थलों के लिए एक अतिरिक्त मार्ग मिलेगा। इस लाइन से भारतीय रेलवे के सिद्धांतों के अनुरूप समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    सराडीया गांव गुजरात के जूनागढ़ जिले के माणावदर तालुका में स्थित है। वांसजालिया रेलवे स्टेशन गुजरात राज्य के जामनगर जिले में स्थित एक रेलवे स्टेशन है। यह पोरबंदर से 34 किलोमीटर दूर है। यहां यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनें रूकती हैं।

Related posts

Smartphone Separation Anxiety: Scientists Explain Why You Feel Bad

hindustanprahari

मतदाता २३ अप्रैल तक वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा सकते है

hindustanprahari

Google Home One-ups Amazon Echo, Now Lets You Call phones

hindustanprahari

Leave a Comment