Uncategorized

स्पा में देह व्यापार, चेंबूर में पुलिस का छापा, आठ युवतियां मुक्त

Image default
Spread the love

मुंबई। मुंबई पुलिस ने चेंबूर के एक स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में संचालित हो रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आठ युवतियों को मुक्त कराया, जबकि स्पा मैनेजर, एक कर्मचारी और चार ग्राहकों सहित कुल छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई चेंबूर के कुकरेजा आर्केड स्थित ‘अनंतरा आयुर्वेद एंड वेलनेस सेंटर’ नामक स्पा पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां मसाज सर्विस की आड़ में यौन शोषण का संगठित धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक नकली ग्राहक भेजा, जिसने स्पा मैनेजर से संपर्क किया। ग्राहक को मसाज के लिए 2500 रुपये और शारीरिक संबंध के लिए 7000 रुपये की मांग की गई। तय राशि देने के बाद एक युवती के साथ सौदा होते ही पुलिस टीम ने छापा मारकर सभी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान स्पा से आठ युवतियां मुक्त कराई गईं, जिनकी उम्र 22 से 40 वर्ष के बीच है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवतियों को स्पा में काम दिलाने के बहाने लाया गया था और बाद में उन्हें मजबूरी में इस धंधे में धकेल दिया गया। ग्राहकों को पहले मसाज के बहाने बुलाया जाता और फिर उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस का ऑफर देकर लड़कियों से चयन कराया जाता था। डील पूरी होने पर लड़कियों को कमरे में भेजा जाता। इस प्रक्रिया से मिलने वाले पैसों का बड़ा हिस्सा स्पा प्रबंधन के पास जाता था, जबकि युवतियों को मामूली रकम दी जाती थी।

मौके से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक कंप्यूटर, सीसीटीवी डीवीआर, ग्राहकों के लिए दर सूची (रेट कार्ड), नकद रुपये और एक पेन ड्राइव बरामद की। इन सामग्रियों का उपयोग ग्राहकों की पहचान दर्ज करने, लेनदेन और निगरानी के लिए किया जा रहा था। पुलिस को एक लॉकर भी मिला है, जिसमें रखे पैसे को लेकर पूछताछ जारी है, हालांकि उसका पासवर्ड केवल मालिक के पास होने की जानकारी दी गई है।

पुलिस का कहना है कि यह रैकेट पूरी तरह से संगठित ढंग से चल रहा था। मैनेजर और कर्मचारी ग्राहकों को एक्स्ट्रा सर्विस के लिए उकसाते और युवतियों को मजबूरन इसमें शामिल करते थे। पकड़े गए ग्राहकों ने भी पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया कि वे स्पा में ‘शारीरिक सुख’ के लिए पहुंचे थे।

यह छापा चेंबूर पुलिस स्टेशन के क्राइम डिटेक्शन यूनिट, मानखुर्द पुलिस के अधिकारी और आरसीएफ पुलिस के सहयोग से पंचों की उपस्थिति में डाला गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मुक्त कराई गई सभी आठ युवतियों को सुरक्षित सुधारगृह भेज दिया गया है और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related posts

21 Quinoa Salad Recipes to Try This Spring

hindustanprahari

CRMS के अध्यक्ष डॉ प्रवीण बाजपेई की अध्यक्षता में विशाल संयुक्त सभा आगामी मान्यता चुनाव के लिए भरी हुंकार

hindustanprahari

उपनगरीय रेल परियोजनाओं को गति : MUTP परियोजनाओं के लिए 2025-26 में ₹1777 करोड़ का बजट अनुदान

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment