Entertainment

नवरात्रि पर रिलीज हुआ ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ पावरफुल ट्रेलर

Image default
Spread the love

फिल्म में अभिनय किए हैं संजय मिश्रा, महेश मांजरेकर, जरीना वहाब, प्रशांत नारायण, नीरज चौहान और भूमिका गुरुंग मल्होत्रा 

मुंबई। चैत्र नवरात्रि में वास्तविकता पर आधारित रहस्य और रोमांच से भरी हुई फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में संजय मिश्रा, महेश मांजरेकर, ज़रीना वहाब, प्रशांत नारायणन, जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ नीरज चौहान और भूमिका गुरुंग मल्होत्रा जैसे यंग एक्टर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

ट्रेलर की शुरुआत एक वॉयस ओवर से होती है ‘अब आसमान काला होगा, खून की बारिश होगी, न कोई उसूल होंगे, न कोई नियम, वो साम्राज्य को अपने तरीके से चलाएगा’। 

अभिनेता निर्देशक नीरज चौहान का कहना है कि फ़िल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली के ट्रेलर को ऑडिएंस द्वारा जो रिएक्शन मिल रहे हैं उससे हमारा उत्साह बढ़ गया है। प्रकृति से खिलवाड़ और छेड़छाड़ का अंजाम हमेशा बुरा होता है, फिल्म इसी संदेश को मजबूती के साथ प्रस्तुत करती है। देवकाली गांव में मान्यता रही है कि जब भी कोई मासूम जीव को टॉर्चर करता है, माता स्वयं एक सुपरपॉवर के रूप मे प्रकट होती है और दुष्टों का नाश करती है। जब अत्याचार सीमा लांघ जाता है तो माधव के रूप में देवी जन्म लेती है और फिर शुरू होता है दुष्टों को खत्म करने का सिलसिला।” ट्रेलर मे एक संवाद है ‘कहानी तो अब शुरू होती है’, जो हालात की रूपरेखा तैयार कर देता है और फिर यह डायलॉग “जिसका डर था अब वही होगा’। फ़िल्म का ट्रेलर अपने संवाद, कैरेक्टर के लुक और स्पेशल इफ़ेक्ट्स से जबरदस्त इम्पैक्ट छोड़ने में सफल है।

चौहान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फ़िल्म का निर्माण नीरज चौहान, प्रिंस चैहान ने किया है। फ़िल्म की राइटर और क्रिएटिव डायरेक्टर नेहा सोनी हैं। मथुरा, वृंदावन, सूरत जैसी लोकेशन पर शूट की गई यह फ़िल्म 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज हो रही है।

  • संतोष साहू

Related posts

पॉलिटिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म “400” का मुहूर्त मड आयलैंड मुंबई में सम्पन्न

hindustanprahari

‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’ का आयोजन होगा विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित

hindustanprahari

उस्ताद कमल सबरी का एक दिल को छू लेने वाला गीत ‘दिल दा जानी’ के निर्माता हैं दूरदर्शी फैशन डिजाइनर अश्विनी परसाड

hindustanprahari

Leave a Comment